Chandigarh News : चंडीगढ़ कांग्रेस एक अनुशासित संगठन है,पार्टी विरोधियों के लिए इसमें कोई स्थान नहीं : सुरजीत सिंह ढिल्लो*

0
86
Chandigarh News : चंडीगढ़ कांग्रेस एक अनुशासित संगठन है,पार्टी विरोधियों के लिए इसमें कोई स्थान नहीं : सुरजीत सिंह ढिल्लो*

(Chandigarh News) चंडीगढ़। कांग्रेस पार्टी अपने अनुशासन और संगठनात्मक मूल्यों के लिए जानी जाती है। पार्टी के सह प्रभारी विदित चौधरी जी द्वारा हाल ही में कुछ निष्कासित कार्यकर्ताओं के संबंध में लिए गए स्पष्ट और सख्त निर्णय का जिला कांग्रेस कमेटी, चंडीगढ़ पूर्ण समर्थन करती है। यह निर्णय दर्शाता है कि कांग्रेस में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है।

राहुल गांधी जी द्वारा पहले ही यह स्पष्ट किया जा चुका है कि पार्टी में अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

राहुल गांधी जी द्वारा पहले ही यह स्पष्ट किया जा चुका है कि पार्टी में अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सह प्रभारी विदित चौधरी जी का यह रुख कांग्रेस की उसी विचारधारा को मजबूत करता है।हम यह भी कहना चाहेंगे कि चंडीगढ़ कांग्रेस ने सांसद मनीष तिवारी जी, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल जी और विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष एच.एस. लक्की जी के नेतृत्व में लगातार चुनावी जीत हासिल की है — चाहे वह लोकसभा चुनाव हो, पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव, कोऑपरेटिव बैंक चुनाव ।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि प्रदेश अध्यक्ष एच.एस. लक्की जी के नेतृत्व में कांग्रेस ने नगर निगम में 12 वर्षों बाद जोरदार वापसी करते हुए सीनियर डिप्टी मेयर एवं डिप्टी मेयर पद पर विजय प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ने सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पद पर भी ऐतिहासिक जीत हासिल की, जो श्रमिकों के बीच पार्टी की लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।प्रदेश अध्यक्ष एच.एस. लक्की जी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं में अनुशासन, संगठनात्मक एकजुटता और जनसेवा की भावना विकसित हुई है, जिसका परिणाम हर चुनाव में कांग्रेस की जीत के रूप में सामने आया है।

जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लो ने कहा मैं सह प्रभारी विदित चौधरी जी के निर्णय का स्वागत करता हूं। पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है। कांग्रेस एक संगठित और सिद्धांतों पर आधारित दल है। जो लोग केवल स्वार्थ के लिए पार्टी से जुड़े रहते हैं और बाद में विरोध करते हैं, उनके लिए कांग्रेस में कोई स्थान नहीं। हम आने वाले नगर निगम चुनाव में भी राहुल गांधी जी की विचारधारा, मनीष तिवारी जी की नीति, रजनी पाटिल जी के मार्गदर्शन, और एच.एस. लक्की जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।*ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा ने भी विदित चौधरी जी के निर्णय को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि पार्टी में अनुशासन और एकजुटता ही उसकी असली ताकत है, और चंडीगढ़ कांग्रेस इसका प्रमाण बन चुकी है।

Panchkula News : सतगुरु रामानंद जी महाराज के शहादत दिवस पर पंचकूला में छबील का आयोजन