(Chandigarh News) पंचकूला। भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओ ने अपने शक्तिकेंद्र सेक्टर 15 में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में जिला अध्यक्ष अजय मित्तल मुख्य रूप से उपस्थित रहे, साथ में वार्ड 5 के पार्षद जय कौशिक, मंडल महामंत्री दिनेश चौहान, उपाध्यक्ष विक्रम सेतिया, शक्तिकेंद्र प्रमुख दौलत राणा, राजेश शर्मा, बूथों के अध्यक्ष अरुण गर्ग, मुकेश मित्तल, अजय बग्गा, हर्ष जिंदल, वेदपाल जिंदल, संजय कुमार पूरी, सुधीर रावत, देवकीनंदन भट्ट, रमन कुमार, तमाम पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य सेक्टरवासीयो ने बड़ी सख्या में भाग लिया।
भाजपा जिला प्रधान अजय मित्तल ने बताया, पंचकूला जिला संगठन ज़िले के सभी शक्तिकेन्द्रो और बूथों पर तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है। बूथ स्तर पर तिरंगा यात्रा आयोजित करने का उद्देश्य भारतीय सेना के अद्भुत, अतुलनीय युद्ध कौशल और पराक्रम से ऑपरेशन सिन्दूर में मिली ऐतिहासिक सफलता के उल्लास को जन जन तक पहुंचाना है।
Chandigarh News : चंडीगढ़ सैक्टर 34 मार्किट में दुकानदारों का नाजायज कब्जा निगम अधिकारी मौन