Chandigarh News: मृतक युवक की बॉडी भारत मंगवाने के लिए भाजपा नेता ने दिए 51 हजार

0
135
Chandigarh News
Chandigarh News:  डंकी रुट से यू.एस.ए. जाने वाले रणदीप की कंबोडिया देश में मौत होने के बाद उसकी बॉडी भारत मंगाने के लिए 7050 यू.एस. डॉलर यानी करीब सवा 6 लाख का खर्च बताया गया है। दिहाड़ीदार परिवार को इस भारी खर्च में राहत दिलाने के लिए कई हाथ आगे आए हैं।
जहां कांग्रेस सांसद धर्मवीर गांधी ने 2 लाख रुपए का खर्च माफ करवाने का आश्वासन दिया, वहीं भाजपा नेता मनप्रीत बनी संधू ने दिहाड़ीदार परिवार से मिलकर उन्हें 51 हजार रुपए की कैश मदद की है।
वहीं निमाना ग्रुप के फाउंडर मेम्बर मनप्रीत सिंह बन्नी संधू ने मृतक के बड़े भाई रवि, ताऊ हाकम सिंह, सरपंच अजायब सिंह, केबल सिंह आदि की हाजिरी में उन्हें यह मदद थमाई। इस मौके पर निमाना ग्रुप से पवन धीमान (पम्मा), नरेंद्र कुमार (बब्बू), रॉकी धीमान, भीम