गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस Celebrated International Women’s Day

0
398
Celebrated International Women's Day
Celebrated International Women's Day

संजीव कौशिक, रोहतक:
Celebrated International Women’s Day :
गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा रहे। कार्यक्रम संयोजिका और महिला सेल इंचार्ज पिंकी चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में कॉलेज की 21 छात्राओं को सम्मानित किया।

नारियों को बढ़ना चाहिए आगे Celebrated International Women’s Day

कॉलेज प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में सफल महिलाओं से प्रेरित होकर नारी को स्वावलंबी और निडर होकर जीवन के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने नारी शक्ति से एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। प्राचार्य ने कहा कहा कि प्राचीन काल से ही नारी का वर्चस्व समाज में रहा है। महिलाओं को आगे बढ़कर हर क्षेत्र में नए मुकाम स्थापित करने चाहिए।

उन्होंने हरियाणा की नारी शक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि आज हरियाणा की बेटी अंतरिक्ष, खेल, सुंदरता और कला के क्षेत्र में पूरे भारत का नाम रौशन कर रही है। नारी के कई रूप है नारी जननी है, मार्गदर्शिका है, मां, बेटी, बहन, पत्नी के रूप में हमारे जीवन में आती है। वो जीवन के हर सुख दु:ख में शामिल होती है। हर महिला सुपर वुमन है हमे उनको दिल से सलाम करना चाहिए। नमन है उन सब नारियों को जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ देती हैं।

इन छात्राओं को किया सम्मानित Celebrated International Women’s Day

शैक्षणिक: गुंजन बीए द्वितीय वर्ष,काजल बीए तृतीय वर्ष,अमिता बीकॉम द्वितीय वर्ष,लिसा बीकॉम तृतीय वर्ष,प्रीती बीसीए तृतीय वर्ष,पूजा बीएससी मेडिकल द्वितीय वर्ष, भूमि शर्मा बीएससी मेडिकल तृतीय वर्ष, प्रीती बीएससी द्वितीय वर्ष,जिज्ञासा बीएससी तृतीय वर्ष, कोमल कौशिक एमए अंतिम वर्ष, संजू  देशवाल एमए भूगोल अंतिम वर्ष, किरण एमए अंग्रेजी अंतिम वर्ष

सांस्कृतिक। चेतना गौतम बीएससी तृतीय वर्ष, आरजू एमए अंग्रेजी, तेजस्वी बीएससी तृतीय वर्ष, अंतिम तेजस्वी बीएससी तृतीय वर्ष
यूथ रेडक्रॉस
मीनू एवं पूजा बीए तृतीय वर्ष
महिला सेल
प्रियंका
रेड रिब्बन क्लब
प्रिया
राष्ट्रीय सेवा योजना
प्रीती बीकॉम द्वितीय वर्ष
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजिका एवं महिला सेल इंचार्ज पिंकी चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर उपप्राचार्य डॉ अंजू शर्मा,डॉ धर्मवीर भारद्वाज,डॉ दलबीर कौशिक,डॉ संतोष शर्मा,तरुण वत्स,डॉ सुरेंद्र शर्मा,डॉ सीमा अत्री,मनीषा कौशिक, डॉ ललित शर्मा,डॉ कपिल कौशिक,तपेंद्र शर्मा,कमल शर्मा,प्रिंस कौशिक,आषुतोष,मोहन,डॉ मंजू नांदल,सुमन शर्मा,कनुप्रिया,डॉ मोनिका,डॉ कविता,डॉ गीता,कोमल,संदीप दूहन,इंदु शर्मा,शिवानी,प्रीती,डॉ अंजू,सिमरन,रीना,सुमित भारद्वाज,शिवकुमार शर्मा,रमेश आदि मौजूद रहे।

Also Read : Budget Is Anti Women-Laborers-And Farmers महिला, मजदूर और किसान विरोधी है बजट: प्रो. राय

Also Read : Woman Is Now Empowered अब सशक्त हो चुकी है नारी : हिमांशु सिंह

SHARE