अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए मनोहर सौगात Beautiful Gifts Of Women

0
290
Beautiful Gifts Of Women
Beautiful Gifts Of Women

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
Beautiful Gifts Of Women :  हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल, जो प्रदेश के वित्तमंत्री भी हैं, ने आज हरियाणा विधानसभा में प्रस्तुत किए गये वर्ष 2022-23 के बजट को महिलाओं को समर्पित किया। बजट में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को मुख्यमंत्री ने अनेक मनोहर सौगातें देने के साथ-साथ हरियाणा की बेटी महिला आईकॉन सुषमा स्वराज के नाम 5 लाख का पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की।

विश्व मातृ शक्ति को वंदन किया Beautiful Gifts Of Women

वित्तमंत्री के रूप में सदन में लगातार अपना तीसरा बजट प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त विश्व की मातृ शक्ति को वंदन करते हुए कहा कि नारी के बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हरियाणा की महिलाओं ने राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक क्षेत्रों में अपना परचम लहराया है। मुख्यमंत्री ने अपने बजट अभिभाषण में हरियाणा विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष श्रीमती सन्नों देवी तथा प्रथम महिला उपाध्यक्ष लेखवती जैन का भी जिक्र किया।

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात Beautiful Gifts Of Women

मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं की और अधिक भागीदारी हो, इसके लिए महिलाओं के लिए आरक्षित 33 प्रतिशत स्थानों के बजाय महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत स्थानों पर भागीदारिता बढ़ाने की घोषणा भी की। इसके अलावा, महिलाओं को उद्यमिता की ओर आकर्षित करने के लिए एक नई योजना हरियाणा मुख्यमंत्री उद्यमिता योजना की शुरूआत करने की घोषणा की। इसके लिए परिवार पहचान पत्र के डाटा के आधार पर महिला एवं उसके परिवार के सदस्यों की वार्षिक आय 5 लाख से कम आधार मानकर स्वयं सहायता समूह को ऋण के रूप में तीन लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

सस्ती आवासीय सुविधाएं दी जाएंगी Beautiful Gifts Of Women

मुख्यमंत्री ने कामकाजी महिलाओं को भी मनोहर सौगात देते हुए सस्ती आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने की घोषणा की और इसके लिए पंचकूला, गुरुग्राम व फरीदाबाद में कामकाजी महिला छात्रावास स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, वर्ष 2022-23 के दौरान ह्यसहभागिताह्ण के माध्यम से तीन महिला आश्रम स्थापित करने की सम्भावनाएं तलाशने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। महिला शिक्षा मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिताओं में से एक है।

कई जिलों में खुलेंगे महिला कॉलेज Beautiful Gifts Of Women

20 किलोमीटर की परिधि में कोई न कोई महिला कॉलेज खोलने की प्रक्रिया पहले ही जारी है। अपने बजटीय भाषण में मुख्यमंत्री ने भिवानी जिले के कुड़ल तथा छप्पार व सोनीपत जिले के गन्नौर में तीन नये महिला महाविद्यालय खोलने की घोषणा की।

स्वयं सहायता समूह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम रहा है। इसके महत्व को देखते हुए मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के दौरान 10,000 स्वयं सहायता समूह स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा, जिन महिला परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये या इससे कम है, उनको केन्द्र व राज्य सरकार से सहायता दी जाएगी। इससे राज्य के लगभग 50,000 महिला परिवारों को लाभ होगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री ने अपने अभिभाषण में सदन से अनुरोध किया कि पंचायती राज संस्थानों में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व महिलाओं के लिए बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया जाए।

Also Read : Budget Is Anti Women-Laborers-And Farmers महिला, मजदूर और किसान विरोधी है बजट: प्रो. राय

Also Read : Woman Is Now Empowered अब सशक्त हो चुकी है नारी : हिमांशु सिंह

SHARE