Haryana CM Nayab Saini Birthday Celebration: हरियाणा के सीएम नायब सैनी से सफाई कर्मचारियों के संग मनाया जन्मदिन

0
471

पत्नी संग एक टेबल पर साथ बैठा कराया नाश्ता
Haryana CM Nayab Saini Birthday Celebration (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का आज जन्मदिन है। सीएम सैनी ने बड़ी सादगी से अपना जन्मदिन मनाया। हुआ यूं कि पंचकूला व आसपास के क्षेत्रों से सफाई कर्मी सीएम सैनी को बधाई देने चंडीगढ़ स्थित सीएम निवास संत कबीर कुटीर में उन्हें बधाई देने पहुंचे। सैनी ने गर्मजोशी से स्वागत किया और फिर नाश्ते के लिए अंदर बुला लिया।

फिर सीएम और उनकी पत्नी सुमन सैनी ने उनके साथ एक टेबल पर बैठकर नाश्ता किया। बता दें कि सीएम सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को हुआ था। आज उनके जन्मदिन पर प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक भाजपा नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं।

सफाई कर्मचारियों की सुनी समस्याएं

महिला कर्मचारी पूनम ने बताया कि हम आज सीएम को जन्मदिन पर बधाई देने आए थे। यहां पहुंचे तो चौंक गए, क्योंकि हमारे लिए खाना तैयार था। सीएम साहब ने बोला कि हमारे साथ खाना खा कर जाना। इस दौरान सीएम ने नाश्ते की टेबल पर ही कर्मियों की समस्याएं सुनी और उनके काम के बारे में चर्चा की।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में पंचायतों की काम करने की पावर बढ़ी