Share Market Update : दिनभर की उथल-पुथल के बीच टूटा शेयर बाजार

0
670
Share Market Update : दिनभर की उथल-पुथल के बीच टूटा शेयर बाजार
Share Market Update : दिनभर की उथल-पुथल के बीच टूटा शेयर बाजार

सेंसेक्स में 102 तो निफ्टी में करीब 38 अंक की गिरावट

Share Market Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : दिनभर की उथल-पुथल के बाद एक बार फिर से भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। इस सप्ताह में तीनों कारोबारी दिनों में शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। शेयर बाजार में नकारात्मक माहौल पैदा हो चुका है और इससे उभरने की संभावना नहीं बन रही।

वहीं दूसरी तरफ विशेषज्ञों का कहना है कि भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका द्वारा संभावित टैरिफ वृद्धि को लेकर नई चिंताओं के चलते शेयर बाजार गिरावट में जा रहा है। उनका कहना है कि इन प्रमुख कारणों के चलते निवेशकों की भावना पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। विदेशी निधियों की निरंतर निकासी ने भी बाजारों को नीचे खींच लिया।

इस तरह बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 102.20 अंक या 0.12 प्रतिशत गिरकर 84,961.14 अंक पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 445.85 अंक या 0.52 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 84,617.49 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 37.95 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 26,140.75 पर बंद हुआ।

वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे बढ़कर 89.87 (अस्थायी) पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से मारुति, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील सबसे पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। वहीं, टाइटन, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लाभ कमाने वालों में शामिल थीं।

दो लाख 56 हजार प्रति किलो पर पहुंची चांदी

भारतीय सर्राफा बाजार में सफेद धातु यानि की चांदी की चमक बरकार है। यह हर रोज नया उच्च स्तर छू रही है। जानकारों का कहना है कि ऐसा मजबूत घरेलू मांग और दुनिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति शृंखला में आए बदलावों के कारण हो रहा है। अमेरिका द्वारा पड़ौसी देशों पर लगातार सैन्य कार्रवाई की धमकियों के बीच लोगों का रूझान सुरक्षित निवेश की तरफ होने लगा है यही कारण है कि दोनों कीमती धातुओं के मूल्य में पिछले कुछ समय से तेजी दर्ज की जा रही है।

इस तरह रहे सोने-चांदी के दाम

दिल्ली के बाजारों में चांदी की कीमत 5,000 रुपए की भारी छलांग लगाकर 2,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम के अब तक के उच्चतम स्तर कारोबार करती दिखी।मंगलवार को चांदी 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, बुधवार को यह बढ़कर फिर नए सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई। बुधवार को जहां चांदी में तेजी बरकरार रही, वहीं सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 100 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,41,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। इससे पिछले सत्र में यह 1,41,500 रुपये पर बंद हुआ था।

  • TAGS
  • [post_tags]