Share Market Update : शेयर बाजार में मजबूती का दौर जारी

0
461
Share Market Update : शेयर बाजार में मजबूती का दौर जारी
Share Market Update : शेयर बाजार में मजबूती का दौर जारी

लगातार तीसरे दिन हरे निशान पर रहा, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद

Share Market Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : इस सप्ताह शेयर बाजार लगातार मजबूती से काम कर रहा है। चल रहे सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन भी शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। इससे एक तरफ जहां निवेशकों में खुशी है वहीं भारतीय मुद्रा यानी रुपया भी डॉलर के मुकाबले बुधवार को मजबूती से बंद हुआ। शेयर बाजार में तेजी के पीछे बैंक, धातु और एफएमसीजी शेयरों में में हुई खरीदारी बताया जा रहा है।

इतने अंक पर बंद हुआ सेंसेक्स और निफ्टी

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 283.29 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 83,734.25 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसने 83,770.05 का उच्चतम स्तर छुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 93.95 अंक या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 25,819.35 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा स्टील, आईटीसी, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, सन फार्मास्यूटिकल्स और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख लाभ कमाने वाली कंपनियां थीं।

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी

सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी देखने को मिली। विशेषज्ञों के मुताबिक, मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी पर बिकवाली का दबाव बढ़ा है। डॉलर इंडेक्स 0.40% चढ़कर 97.28 पर पहुंच गया, जिससे डॉलर में कीमत तय होने वाली धातुएं अन्य मुद्राओं के निवेशकों के लिए महंगी हो गईं और मांग कमजोर पड़ी। बुलियन की दरों के अनुसार चांदी की कीमत 6630 रुपये बढ़कर 2.37 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

वहीं सोना 1000 रुपये की तेजी के साथ 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 1,53,554 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जो दिन का उच्चतम स्तर है। वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,38,564 रुपए प्रति किलोग्राम के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

  • TAGS
  • [post_tags]