Business News Hindi : देश के विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल

0
229
Business News Hindi : देश के विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल
Business News Hindi : देश के विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल

आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों से हुआ स्पष्ट, 4.368 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 693.318 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया

Business News Hindi (आज समाज), बिजनेस डेस्क : साल 2025 के अंतिम कारोबारी सप्ताह में एक तरफ जहां दोनों कीमती धातुएं लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहीं है वहीं दिसंबर में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी लगातार बढ़ता रहा है। शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने जो आंकड़े पेश किए हैं उसके अनुसार भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर इजाफा हुआ है।

रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 19 दिसंबर को समाप्त के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.368 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 693.318 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले के सप्ताह में यह भंडार 1.689 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 688.949 अरब डॉलर पर था। यह वृद्धि ऐसे समय में आई है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितताएं बनी हुई हैं, लेकिन भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति और आरबीआई की सतर्क नीतियों ने भंडार को मजबूती प्रदान की है।

सोने के भंडार में भी हुई वृद्धि

सोने के भंडार में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इस सप्ताह भंडार के सोने का मूल्य 2.623 अरब डॉलर बढ़कर 110.365 अरब डॉलर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी ने इस बढ़ोतरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 8 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.744 अरब डॉलर हो गए।

2025 में सोने-चांदी ने बनाए नए रिकॉर्ड

यह साल चांदी के निवेशकों के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं रहा। 31 दिसंबर, 2024 को चांदी 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी, जो अब तक इस कैलेंडर वर्ष में 1,46,650 रुपये (163.5%) बढ़ चुकी है। विशेषज्ञ इसके पीछे वैश्विक बाजारों में मची तेजी और घरेलु बाजार में जबरदस्त मांग को मुख्य कारण बता रहे हैं। इसी कारण साल के अंत में जबरदस्त खरीदारी के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी ने आज इतिहास रच दिया। शुक्रवार को दिल्ली में चांदी की कीमतों में 9,350 रुपये की भारी उछाल दर्ज की गई, जिससे यह 2,36,350 रुपये प्रति किलोग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।

आॅल इंडिया सरार्फा एसोसिएशन के मुताबिक, पिछले कारोबारी सत्र (बुधवार) में चांदी 2,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। केवल पिछले चार सत्रों की बात करें तो 19 दिसंबर के बाद से चांदी में 32,250 रुपये (15.8%) की तेजी आ चुकी है। वहीं स्थानीय बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,500 रुपये की छलांग लगाकर 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 1,40,800 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल सोने ने अब तक करीब 80% का रिटर्न दिया है।

 

  • TAGS
  • [post_tags]