Weather Update Today : शीतलहर और घने कोहरे में बीतेगा यह सप्ताह

0
221
Weather Update Today : शीतलहर और घने कोहरे में बीतेगा यह सप्ताह
Weather Update Today : शीतलहर और घने कोहरे में बीतेगा यह सप्ताह

भारतीय मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अगले पांच दिन नहीं हैं राहत के आसार

Weather Update Today (आज समाज), नई दिल्ली : उत्तर भारत इन दिनों जबरदस्त सर्दी की गिरफ्त में है। एक तरफ जहां पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से सर्दी में इजाफा हो रहा है तो वहीं मैदानों में कोहरा लोगों के लिए परेशानी बन रहा है। वहीं मौसम विभाग ने जो बुलेटिन जारी किया है उसमें ठंड और कोहरे से किसी तरह की राहत फिलहाल मिलने की संभावना नहीं है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान पश्चिमी हिमालय की चोटियों पर बर्फबारी, मैदानों में घना कोहरा, शीत दिवस और कहीं-कहीं शीत लहर से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम का यह मिजाज आने वाले कई दिन तक ऐसा ही बना रहेगा। जिससे लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी। नए साल तक ज्यादातर इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा बने रहने और ठंड का असर बढ़ने का अनुमान है।

आने वाले दिनों में इस तरह रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों यानि की 31 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 दिसंबर तक ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व मैदानी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा और यूपी में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। उत्तराखंड में 28 दिसंबर तक अत्यधिक ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 दिसंबर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 दिसंबर को शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। उत्तर राजस्थान में 27 दिसंबर को शीतलहर की चेतावनी दी है।

राजधानी दिल्ली में कोहरे का यलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी के बावजूद अभी शीत लहर की स्थिति नहीं बनी है। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। दिसंबर की शुरुआत के तीन-चार दिनों को छोड़ दें तो अभी तक न्यूनतम तापमान छ: डिग्री से नीचे नहीं गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार व रविवार को मध्यम स्तर का कोहरा रह सकता है, जबकि कुछ इलाकों में घने कोहरे का अनुमान है। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे।

ये भी पढ़ें : Business News Hindi : देश के विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल

  • TAGS
  • [post_tags]