Gold Price Update : सोने और चांदी ने दोबारा पकड़ी मजबूती की राह

0
267
Gold Price Update : सोने और चांदी ने दोबारा पकड़ी मजबूती की राह
Gold Price Update : सोने और चांदी ने दोबारा पकड़ी मजबूती की राह

लगातार दूसरे दिन बढ़े दोनों के दाम, सोना पांच हजार तो चांदी 24 हजार हुई महंगी

Gold Price Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद चार दिन में ही रिकॉर्ड गिरावट का सामना करने वाले सोने और चांदी के दाम दोबारा से मजबूत हो रहे हैं। सर्राफा बाजार में दोनों के दाम में लगातार दूसरे दिन भी तेजी का सिलसिला जारी रहा। जानकारों का कहना है कि इस तेजी के पीछे कई कारण है। सबसे बड़ा कारण दाम कम होने से स्थानीय ग्राहकों ने खरीदारी तेज कर दी है। इसके साथ ही वैश्विक मांग में मजबूती और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी इसके दाम बढ़ने की मुख्य वजह हैं। यही कारण है कि इनके दाम तेजी से ऊपर की तरफ जाने लगे हैं।

राजधानी दिल्ली में इस तरह रहे दोनों के दाम

राजधानी दिल्ली में मंगलावर को चांदी की कीमत 24,000 यानी 9.23 प्रतिशत बढ़कर 2,84,000 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पहुंच गई। सोमवार को चांदी 2,60,000 प्रति किलो पर बंद हुई थी। इससे पहले तीन कारोबारी सत्रों में चांदी की कीमतों में कुल 1,44,500 यानी करीब 36 प्रतिशत की भारी गिरावट आई थी। 29 जनवरी को चांदी 4,04,500 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी।

वहीं सोने में भी रिकवरी देखने को मिली। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 5,000 या 3.3 प्रतिशत चढ़कर 1,57,700 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को यह 1,52,700 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, रिकॉर्ड स्तर से अब भी सोना नीचे है। 29 जनवरी को सोना 1,83,000 प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था, जहां से अब तक इसमें करीब 30,300 यानी लगभग 17 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।

शेयर बाजार पर चला अमेरिकी डील का जादू

भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बनने के बाद मंगलवार को शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 2.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। तेजी के साथ कारोबार शुरू करने के बाद, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 4,205.27 अंक या 5.14 प्रतिशत बढ़कर दिन के उच्चतम स्तर 85,871.73 पर पहुंच गया। बाद में यह 2,072.67 अंक या 2.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,739.13 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 639.15 अंक या 2.55 प्रतिशत बढ़कर 25,727.55 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 1,252.8 अंक या 4.99 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 26,341.20 पर पहुंच गया।

  • TAGS
  • [post_tags]