Business News Hindi : भारत और यूरोपीय संघ के बीच डील फाइनल : अग्रवाल

0
296
Business News Hindi : भारत और यूरोपीय संघ के बीच डील फाइनल : अग्रवाल
Business News Hindi : भारत और यूरोपीय संघ के बीच डील फाइनल : अग्रवाल

कहा, आज दोनों पक्षों में बातचीत का दौर हो जाएगा समाप्त, एफटीए पर हस्ताक्षर इसी साल होंगे

Business News Hindi (आज समाज), बिजनेस डेस्क : भारत और ईयू के बीच पिछले कुछ समय से मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर काफी तेजी से बातचीत आगे बढ़ी है। इस बातचीत में उस समय उल्लेखनीय वृद्धि आई जब अमेरिका ने नई टैरिफ पॉलिसी लागू की। आज दोनों पक्ष शिखर सम्मेलन के जरिये एफटीए पर चली आ रही लंबी वार्ता का निश्चित तौर पर समापन कर देंगे। इसके बाद दोनों पक्ष एफटीए पर हस्ताक्षर करेंगे। लेकिन यह हस्ताक्षर कब होंगे इसका अभी कोई अनुमान नहीं है।

एफटीए पर ये बोले वाणिज्य सचिव

क्या डील में अभी और देरी होगी? इस सवाल का जवाब देते हुए वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि बातचीत का दौर अब खत्म हो चुका है और डील ‘फाइनल’ हो गई है। उन्होंने बताया कि भारत और ईयू ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। उन्होंने कहा, ‘डील फाइनल हो चुकी है’ अक्सर व्यापार समझौतों में बातचीत के अंतिम चरण सबसे जटिल होते हैं, लेकिन वाणिज्य सचिव ने साफ शब्दों में कहा कि बातचीत सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। सौदा फाइनल हो गया है ।

उन्होंने इस समझौते को भारत के नजरिए से संतुलित और भविष्य को ध्यान में रखने वाला बताया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह समझौता दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच बेहतर आर्थिक एकीकरण में मदद करेगा और व्यापार व निवेश को नई गति देगा।

एफटीए को लेकर कानूनी प्रक्रिया चल रही

वाणिज्य सचिव ने जानकारी दी कि वर्तमान में एफटीए टेक्स्ट की ‘लीगल स्क्रबिंग’ चल रही है। (व्यापारिक भाषा में, ‘लीगल स्क्रबिंग’ वह प्रक्रिया है जहां वकील और कानूनी विशेषज्ञ मसौदे की समीक्षा करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कानूनी भाषा सटीक है और भविष्य में कोई विवाद न हो। राजेश अग्रवाल ने बताया कि सरकार का प्रयास प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कर जल्द से जल्द एक तारीख पर समझौते पर हस्ताक्षर करने का है।

ये भी पढ़ें : India-EU Trade Deal : क्या ‘स्मार्ट शिफ्ट’ से भारत बनाएगा यूरोपीय बाजार में पहुंच

  • TAGS
  • [post_tags]