कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दीपिका पादुकोण का लास्ट लुक

0
864
Deepika Padukone's Last Look at Cannes 2022
Deepika Padukone's Last Look at Cannes 2022

आज समाज डिजिटल, Bollywood News: कान्स फिल्म फेस्टिवल जोकि 17 मई से शुरू हो गया था। इसमें बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुई है। इन्ही हस्तियों में से एक एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी है। 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में आज एक और शानदार लुक दिया।

75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के खत्म होते ही दीपिका पादुकोण ने अपने लास्ट लुक से सबका ध्यान अपनी और खींच लिया है। दीपिका पादुकोण ने आज कान्स फिल्म फेस्टिवल अंतिम दिन में अपने आप को वाइट लुक दिया है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी सूंदर लग रही है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण का लास्ट लुक

Deepika Padukone's Last Look at Cannes 2022
Deepika Padukone’s Last Look at Cannes 2022

कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीपिका ने अबू जानी-संदीप खोसला की वाइट कलर की साड़ी पहनी हुई थी। साडी के साथ दीपिका ने एक हैवी मोती का हार पहना है। एक्ट्रेस के लुक में उनके हैवी नेकपीस ने चार चांद लगा दिए हैं। स्ट्रैप्लेस ब्लाउज और प्लेन रफल साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मोतियों का सुपर हैवी नेकलेस पहना हुआ है, जो उनके लुक में सबसे ज्यादा हाईलाइटिंग है। इसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने हैं।

दीपिका पादुकोण ने शेयर की तस्वीरें

Deepika Padukone's Last Look at Cannes 2022
Deepika Padukone’s Last Look at Cannes 2022

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक दिख रहा है। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों में वाइट कलर की प्लेन रफल साड़ी पहनी हुई है। दीपिका पादुकोण ने कई पोज़ देते हुए तस्वीरें शेयर की है।

दीपिका पादुकोण का वाइट लुक

Deepika Padukone's Last Look at Cannes 2022
Deepika Padukone’s Last Look at Cannes 2022

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने क्रीमी ड्रामेटिक साड़ी लुक के साथ उन्होंने अपने मेकअप को ब्राउन टोन दिया है। लाइट ब्राउन आईशैडो, मस्कारा, काजल लगाकर एक्ट्रेस ने अपनी आंखों को सूंदर बनाया है। ब्लशर, हाईलाइटर और न्यूड लिप शेड में दीपिका बेहद सूंदर लग रही हैं।

ये भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण का Cannes Film Festival 2022 में स्टाइलिश लुक, पहले दिन ब्लैक और गोल्डन रंग साड़ी में की एंट्री

ये भी पढ़ें : पिच कलर की ड्रेस में जैकलीन फर्नांडिस ने शेयर की तस्वीरें

ये भी पढ़ें : ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर कंगना रनौत ने किए अपने विचार व्यक्त

ये भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण का कान्स 2022 में फर्स्ट लुक

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE