जीएमएन कॉलेज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के मानचित्र पर किया एक नया कीर्तिमान स्थापित

0
586
Kurukshetra University Published 2 Patents on the Map
Kurukshetra University Published 2 Patents on the Map

आज समाज डिजिटल, Ambala News: जीएमएन कॉलेज के संस्कृत विभाग ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के मानचित्र पर 2 पेटेंट प्रकाशित कर किया एक नया कीर्तिमान स्थापित।

आयुर्वेद पर आधारित औषधीय रसायन शास्त्र

Kurukshetra University Published 2 Patents on the Map
Kurukshetra University Published 2 Patents on the Map

गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी के संस्कृत विभाग द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के मानचित्र पर दो पेटेंट प्रकाशित कर एक अनोखा और अद्भुत शोध उन्मुखी महाविद्यालय होने का कीर्तिमान स्थापित किया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ राजपाल सिंह ने बताया कि यह दोनों पेटेंट संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ राजेंद्रा के निर्देशन में प्रकाशित हुए और यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त “पूरक पाठ्यक्रम आयुर्वेद पर आधारित औषधीय रसायन शास्त्र” के अंतर्गत बने दो हर्बल उत्पादों पर आधारित हैं।

शीर्षक आयुर्वेदेन जीवनमनुते

उन्होंने बताया कि इन दोनों हर्बल उत्पादों का ट्रेडमार्क महाविद्यालय को प्राप्त है जिसका शीर्षक “आयुर्वेदेन जीवनमनुते” है। यह दोनों हर्बल उत्पाद आयुर्वेद के प्रनेता भगवान धन्वन्तरि के नाम से हैं “धन्वन्तरि हर्बल चाय और धन्वन्तरि दंत मंजन”। कॉलेज की प्रबंधन समिति के प्रधान डॉ गुरुदेव सिंह एवं अन्य सदस्यों ने और कॉलेज प्राचार्य डॉ राजपाल सिंह ने संस्कृत विभाग की अध्यक्षा डॉ राजेंद्र को उनकी प्रतिभा और इस उपलब्धि के लिए अपनी बधाई प्रेषित की और भविष्य में और अधिक शोध करने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल

SHARE