दीपिका पादुकोण का कान्स 2022 में फर्स्ट लुक

0
725
Bollywood News Deepika Padukone's First Look at Cannes 2022
Bollywood News Deepika Padukone's First Look at Cannes 2022

आज समाज डिजिटल, Bollywood News : दुनिया के सबसे बड़े फिल्म इवेंट कान्स 2022 की शुरुआत हो चुकी है। इस इवेंट का हिस्सा होना एक गर्व की बात है। इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरे दिग्गज कलाकारों के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 की जूरी का हिस्सा बनी हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने साथ के दूसरी जूरी मेंबर्स संग डिनर नाइट एन्जॉय करते हुए इस फेस्टिव की शुरुआत।

Bollywood News Deepika Padukone's First Look at Cannes 2022
Bollywood News Deepika Padukone’s First Look at Cannes 2022

जूरी मेंबर्स के लिए डिनर ग्रैंड हयात कान्स होटल मार्टिनेज में ऑर्गेनाइज किया गया और डिनर नाइट से दीपिका का पहला लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कान्स फिल्म फेस्टिवल से बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। उनका ये लुक उस वक्त का है जब वह ग्रैंड हयात कान्स होटल मार्टिनेज में ज्यूरी मेंबर्स के साथ डिनर पर पहुंची थीं। फिल्म फेस्टिवल के 75वें संस्करण में दीपिका हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Bollywood News Deepika Padukone's First Look at Cannes 2022
Bollywood News Deepika Padukone’s First Look at Cannes 2022

आपको बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल दुनिया के टॉप मूवी इवेंट्स में से एक है। इस बार यह भारत के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस बार दीपिका पादुकोण मुख्य जूरी का हिस्सा हैं। जूरी में शामिल होने के साथ ही वह कान्स रेड कार्पेट पर भी अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरेंगी। दीपिका इन दिनों फ्रांस में बतौर जूरी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं।

दीपिका पादुकोण कान्स लुक

Cannes 2022 Deepika Padukone's FIRST LooK Out 
Cannes 2022 Deepika Padukone’s FIRST LooK Out

कान्स जूरी मेंबर्स के साथ होटल मार्टिनेज में डिनर के लिए दीपिका ने लुई वुइटन के फॉल 2021 कलेक्शन से सीक्विन्ड ड्रेस का विकल्प चुना। इसे उन्होंने ब्राउन कलर के हाई बूट्स के साथ टीमअप किया था। उसके खुले बाल और मेकअप भी पॉइंट पर था।

कान्स जूरी मेंबर्स के साथ दिखीं दीपिका

Deepika spotted with Cannes jury members
Deepika spotted with Cannes jury members

वह कान्स फिल्म फेस्टिवल के निदेशक थियरी फ्रैमॉक्स, अमेरिकी फिल्म निर्देशक और आधिकारिक चयन के जूरी के सदस्य जेफ निकोल्स, ब्रिटिश अभिनेत्री रेबेका हॉल, इतालवी अभिनेत्री और जूरी के सदस्य के साथ शामिल हुईं।

ये भी पढ़ें : कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने न्यूयॉर्क में बिताया क्वालिटी टाइम

ये भी पढ़ें : पिच कलर की ड्रेस में जैकलीन फर्नांडिस ने शेयर की तस्वीरें

ये भी पढ़ें : शॉर्ट फिल्म ‘घोस्ट स्टार’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी, इस फिल्म में गिटारिस्ट की कहानी है

ये भी पढ़ें : ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में शिल्पा शेट्टी की एंट्री

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE