हिमाचल प्रदेश के ग्वालथाई में सरिया फैक्टरी में विस्फोट, आठ मजदूर आग में झुलसे

0
403
Blast in Sariya factory in Gwalthai 8 workers scorched

आज समाज डिजिटल, ग्वालथाई : 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक सरिया फैक्ट्री में धमाका हुआ है। हादसा रविवार सुबह करीब 5.45 बजे हुआ। इस हादसे में 8 मजदूर झुलस गए। जानकारी के मुताबिक, अग्रवाल प्रबल सरिया फैक्ट्री, ग्वालथाई में जब मजदूर काम कर रहे थे तो लोहे की भट्टी ओवरहिट हो गई। हिट से निकल रही भाप के कारण 8 मजदूर झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां से आए 8 मजदूरों में से 6 मजदूरों की हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जबकि 2 मजदूरों का इलाज आरएच अस्पताल ऊना में चल रहा है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मजदूरों के काम करने के लिए कोई सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराया गया था। जिस पर कारखाना प्रबंधन के खिलाफ थाना कोट में मामला दर्ज किया गया है।

इन्हें किया पीजीआई रैफर

बलबीर सिंह (38) पुत्र ज्ञान चंद गांव तमोह तहसील श्री नयनादेवी जिला बिलासपुर, धीरज (40) पुत्र सुखनंदन गांव ठहराये जिला बुलंदशहर यूपी, उत्तम साहनी (30) पुत्र धर्मदेव गांव कुदानपुर जिला बसोली उतर प्रदेश, तुषहार (21) पुत्र विजय गांव देवसी जिला आगरा उतर प्रदेश, दौलत राम (40) पुत्र चंगू राम गांव नालू डाकघर होडल तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा और सुनील दत्त (35) पुत्र वीर सिंह गांव नाला डाकघर कड़वाल तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा को पीजीआई रैफर किया गया है। जबकि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सतीश कुमार (45) पुत्र वीर सिंह गांव पलसेड डाकघर लैहडी तहसीलश्री नयनादेवी जी जिला बिलासपुर और दीप कुमार (32) पुत्र वीर सिंह गांव बीफर डाकघर रेडू तहसील नालागढ़ जिला सोलन उपचाराधीन है।

ये भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार बस स्टैंड के पास हुआ हंगामा, 2 गुटों में जमकर चले लात-घूंसे

ये भी पढ़ें : हरियाणा के कैथल में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमे दो लोगो की मौत हो गई है

SHARE