बिपाशा बसु के घर आई नन्ही परी, 43 की उम्र में दिया बेटी को जन्म, बधाई देने वालों का लगा तांता

0
698
Bipasha Basu Becomes Mother

आज समाज डिजिटल, Bipasha Basu Becomes Mother : बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress News) बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर मां बाप बन गए हैं। बिपाशा बसु ने 43 साल की उम्र में आज एक बच्ची को जन्म दिया है। बिपाशा और करण ने नन्ही परी का स्वागत किया है। दोनों बहुत ही खुश हैं, क्योंकि उन्होंने खुलासा किया था कि वे एक बेटी चाहते हैं। दरअसल, अगस्त में बिपाशा ने खुलासा किया था कि वह और करण बेटी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वह पहले से ही बच्चे को ‘शी (फीमेल)’ कहकर संबोधित कर रही थी।

बिपाशा बसु की टीम के बिपाशा और करण के बेबी के जन्म की खबर सामने आते ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस खुशी के मौके पर कपल को फैंस और सेलेब्स सभी से ढेर सारी बधाइयां और प्यार मिल रहा है. नन्ही परी के आने से बिपाशा और करण की फैमिली कंप्लीट होने के साथ उनकी जिंदगी खुशियों से भर गई है. 

2016 में हुई थी शादी

बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Bipasha Basu and Karan Singh) बॉलीवुड के सबसे पावर कपल्स में से हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। बिपाशा और करण 30 अप्रैल, 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे और अगस्त, 2022 में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। कपल ने अपने फोटोशूट से एक तस्वीर साझा की थी जिसमें बिपाशा ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था।

उन्होंने कैप्शन में लिखा कि , ‘एक नया समय, एक नया चरण, एक नई रोशनी हमारी लाइफ में आ रही है. हम पहले की तुलना में हमें थोड़ा और संपूर्ण बन रहे हैं। हमने इस जीवन को व्यक्तिगत रूप से शुरू किया और फिर हम एक दूसरे से मिले और तब से हम दो थे। केवल दो के लिए बहुत अधिक प्यार, अब हम तीन होने जा रहे हैं। अब कपल की जिंदगी में एक नन्हे मेहमान की एंट्री होने से उनकी दुनिया और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई है।

आलिया ने भी दिया बेटी को जन्म

Alia and Ranbir
Alia and Ranbir

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड की एक और जोड़ी के घर मेहमान आया है। हम बात कर रहे हैं आलिया भट्‌ट और रणबीर कपूर (Alia and Ranbir) के बारे में। आलिया ने मुम्बई के रिलायंस अस्पताल में नन्ही सी प्यारी बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद से रणबीर और आलिया बहुत खुश हैं।

ये भी पढ़ें : Who Will Win T20 World Cup : कौन जीतेगा वर्ल्ड कप 2022, सबसे सटीक भविष्यवाणी

ये भी पढ़ें : इस वजह से सानिया मिर्जा का हो सकता है तलाक, सामने आई शोएब की पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ बोल्ड तस्वीरें

ये भी पढ़ें : नवम्बर में ये 5G स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक सारी जानकारी

ये भी पढ़ें : अर्चना गौतम को बिग बॉस 16 से कितनी फीस मिली, क्या दोबारा होगी एंट्री

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE