Bhiwani News : कचरे से बनी उपयोगी वस्तुएं, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता संपन्न, मोहित सांगवान रहे प्रथम

0
63
Bhiwani News : कचरे से बनी उपयोगी वस्तुएं, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता संपन्न, मोहित सांगवान रहे प्रथम
बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कृतियां।

Bhiwani News(आज समाज) लोहारू। चौ. बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता, बेकार वस्तुओं का पुन: उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराना तथा उनकी रचनात्मकता को नए आयाम देना था। प्रतियोगिता में मोहित सांगवान द्वारा बनाई गई कृति प्रथम स्थान पर रही।

प्रतियोगिता पर्यावरण हितैषी दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक

कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सुखबीर सिंह ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिता छात्रों को नवाचार के लिए प्रेरित करती हैं और पर्यावरण हितैषी दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होती हैं। कचरे को उपयोगी वस्तुओं में बदलना न केवल प्रकृति के संरक्षण का माध्यम है, बल्कि सृजनात्मक सोच का भी प्रमाण है।

डॉ. रमेश और डॉ. सुजीत कुमार के संबोधन भी विद्यार्थी लाभान्वित हुए।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पुराने अखबार, प्लास्टिक बोतल, गत्ता, टिन के डिब्बे और बेकार कपड़ों से आकर्षक व उपयोगी वस्तुएं तैयार कीं। छात्रों की अनूठी प्रतिभा और कल्पनाशीलता ने निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोहित सांगवान, पूजा द्वितीय एवं कोमल तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. संगम, डॉ. सुजीत एवं डॉ. राजबाला शामिल रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से डॉ. विजय, डॉ. रमेश, डॉ. अंजू, डॉ. सुनील, डॉ. उमेद, डॉ. सुषमा एवं डॉ. सरिता सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।