(Bhiwani News) भिवानी। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में स्थानीय बड़ चौक स्थित परशुराम भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय किशन कौशिक नें की। इस मौके पर भगवान परशुराम की महिमा का वर्णन पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा, महिला नेत्री प्रिया असीजा, महिला नेत्री इंदु शर्मा, महिपाल एडवोकेट, अग्रवंश परिवार अध्यक्ष नरेश गोयल, मोनू चौधरी, राजपाल ग्रेवाल, सुरेश सैनी, मा. रामकिशन शर्मा, सिलक राम शर्मा, विजय खरकिया, ईश्वर शर्मा, अरविन्द बामला, राकेश गौड़, तारकेश्वर कौशिक, सोनू बजीनिया, अनिल रानीला, देवकांत, एडवोकेट मंजीत शर्मा, श्याम लाल, कोच धर्मपाल बापोडा, लीलू नाथवास, रविदत्त शर्मा, जयवीर बापोडा, सतबीर सरपंच आरके शर्मा, विकास बोंदिया, जयवीर सांगा, कुलदीप हाडोदिया, ख़ुशी राम शर्मा, भंवर सिंह परिहार, घनश्याम बडाला, राजेश भारद्वाज, संजय शर्मा, नीरज देवसर, दिन्ना बडाला, पप्पू बोंदिया, जोगीराम बामला, संजय राजपूत, बारू उमरावत, राजा शर्मा आदि गणमान्य व्यक्तियों ने किया तथा भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस दौरासन पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों की आत्मिक शांति के लिए मौन रखा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने जिस प्रकार पापियों का संहार किया था, उसी प्रकार हमें भी बुराईयों का अंत करते हुए अच्छाई को अपनाना चाहिए। आज जरूरत इस बात की है कि भगवान परशुराम के आदर्शों को जीवन में ढाला जाए। उन्होंने कहा कि भगवान किसी एक जाति विशेष के नहीं होते, वे सर्व समाज के हित के कार्य करते है। ऐसे में हमें भी भगवान या महापुरूषों को जाति के बंधन में नहीं बांधना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम सत्य एवं धर्म की रक्षा के लिए कभी भी पीछे नहीं हटे। आज उनके दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है।