(Bhiwani News) भिवानी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैरू मंडल में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कैरू मंडल संयोजक सुनील शास्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षो के शासनकाल के दौरान लागू की जनहित की योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। इस अवसर पर कैरू मंडल संयोजक सुनील शास्त्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
योग केवल शरीर को नहीं, बल्कि मन और आत्मा को भी जोड़ता
योग को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मान्यता दिलवाना भी उनकी दूरदर्शिता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज दुनियाभर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत और प्रधानमंत्री मोदी की पहल का प्रतीक है।
सुनील शास्त्री ने कहा कि योग केवल शरीर को नहीं, बल्कि मन और आत्मा को भी जोड़ता है। इस मोके पर कैरू मंडल के अध्यक्ष सतीश वर्मा, संदीप तंवर, जिले सिंह, कुलदीप शर्मा, राजेश शर्मा,ख्अक्षय कुमार, विकास, नवीन कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : Bhiwani News : योग से असाध्य रोगों को भी शरीर से भगाया जा सकता है : शिवरतन गुप्ता