Bhiwani News : लिटिल हार्टस ग्रुप ऑफ स्कूल्स में मानव श्रृंखला से मनाई दीपावली व विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

0
46
Bhiwani News : लिटिल हार्टस ग्रुप ऑफ स्कूल्स में मानव श्रृंखला से मनाई दीपावली व विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
लिटल हार्टस ग्रुप ऑफ स्कूलस में दीपावली पर्व के अवसर पर बनाई दीपावली श्रृंखला।

Bhiwani News(आज समाज) भिवानी। लिटल हार्टस ग्रुप ऑफ स्कूलस में दीपावली पर्व के अवसर पर चल रही प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में आज लिटिल हार्टस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाते हुए दीपावली का पर्व मनाया। विद्यालय के महासचिव संजय गोयल, एम.डी. पवन गोयल व भावना गोयल, प्रबंधक सतीश गोयल ने बताया कि विद्यालय द्वारा आयोजित गतिविधियों की श्रृंखला में आज कुसुम्भी मोड़, देवसर स्थित लिटिल हार्टस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर बड़े ही आकर्षक ढंग से दीपावली का पर्व मनाया गया व सभा का आयोजन किया।

सभी विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लिया

जिसके अंर्तगत पाँचवी कक्षा के विद्यार्थियों की भगवान राम के आदर्श जीवन पर आधारित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता, कक्षा छठी के विद्यार्थियों द्वारा सुरक्षित दीपावली पर प्ले व कविता पाठ प्रतियोगिता, कक्षा आठवी के विद्यार्थियों की भाषण प्रतियोगिता व राम आयेंगे गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया व कक्षा सातवी के विद्यार्थियों द्वारा मंच संचालन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, हनुमान, माता सबरी, केवट आदि के रोल प्ले किए व एक से बढ़कर एक प्रस्तुती देकर सबका मन मोह लिया विद्यार्थियों ने पेड़ लगाओ, सेफ दीवाली, सेव अर्थ, सेव वाटर, से नो टू पोलीथिनस, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर महत्वपुर्ण संदेश दिए व अपनी अदभुत प्रतिभा का प्रदर्शन किआ।

विद्यालय की निदेशिका ऐश्वर्या सिंघल, निदेशक रामानंद सिंघल, राहुल गोयल, विनय गोयल, निश्चल गोयल, मेघा जैन, साक्षी गोयल व प्रियांश गोयल ने बच्चों के अनुठे उत्साह की प्रसंशा करते हुए बताया कि स्कूल में इस प्रकार के आयोजन करवाने का उद्देश्य बच्चों को देश के त्यौहारों, संस्कृति से जोड़ना व आज के आधुनिक युग में एक दुसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना है। जिससे विद्याथी एक अच्छे समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सके। इस अवसर पर प्राचार्य दीपक जोशी, उप-प्राचार्य सुदेश तुलस्यान, को-ओर्डिनेटर सुनीता, बबीता, अंकित, दीपिका, संदीप, मंजु, विवेक, सीमा, सविता, पुनम, ममता, मीनू, जितेन्द्र सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद था।

यह भी पढे : Traffic Constable : टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच करते समय ट्रेफिक सिपाही को ट्रक ने कुचला