Haryana News: बंगाल के अशीम घोष बने हरियाणा के गवर्नर

0
71
Haryana News: बंगाल के अशीम घोष बने हरियाणा के गवर्नर
Haryana News: बंगाल के अशीम घोष बने हरियाणा के गवर्नर

पश्चिम बंगाल में भाजपा के रह चुके अध्यक्ष
Chandigharh News (आज समाज) चंडीगढ़: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने हरियाणा के नए राज्यपाल ने नाम की घोषणा कर दी है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त थे। वह 7 जुलाई 2021 से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अशीम घोष पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रहने वाले हैं। अशीम 1999 से लेकर 2002 तक पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

बंगाल से हरियणा के राज्यपाल बनने वाले तीसरे व्यक्ति घोष, लड़ चुके लोकसभा का चुनाव

घोष तीसरे ऐसे राज्यपाल हैं, जिनका नाता पश्चिम बंगाल से है। इनसे पहले बीरेंद्र नारायण चक्रवर्ती और हरी आनंद बरारी बंगाल से थे। उन्होंने 2 जून 2013 को हावड़ा लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ा था। यह सीट तृणमूल कांग्रेस की सांसद अंबिका बनर्जी के निधन के बाद खाली हुई थी। हालांकि, अशीम घोष उपचुनाव हार गए थे।

कोलकाता के मनिन्द्र चंद कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर रहे अशीम घोष

पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रवक्ता सौरभ सिखदर ने बताया कि अशीम कोलकाता के मनिन्द्र चंद कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में मंत्री रहे तपन सिखदर अशीम को राजनीति में लाए थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ही उनकी निपुणता को देखते हुए पार्टी की कमान सौंपी थी।

ये भी पढ़ें : नूंह में आज इंटरनेट रहेगा बंद

ये भी पढ़ें : बैंडमिटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पति से लेंगी तलाक