टोल हटाओ संघर्ष समिति की सोमवार को हुई प्रदेशस्तरीय बैठक: Toll Hatao Sangharsh Samiti

0
353
Toll Hatao Sangharsh Samiti
Toll Hatao Sangharsh Samiti

रोहतक:

Toll Hatao Sangharsh Samiti: टोल हटाओ संघर्ष समिति की सोमवार को हुई प्रदेशस्तरीय बैठक में 18 अप्रैल से टोल फ्री इंडिया अभियान छेड़ने का निर्णय लिया गया। यह अभियान रोहतक से शुरू किया जाएगा और इस दिन उपायुक्त कार्यालय पर धरना व ललकार प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा।

Read Also : 40 किलोग्राम डोडा चुरा पोस्त (भुक्की )के साथ एक गिरफ्तार: 40 kg Doda Chura

टोल फ्री इंडिया अभियान (Toll Hatao Sangharsh Samiti)

संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह हुड्डा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अब वक्त आ गया है कि कारपोरेट घरानों का विरोध करके देशभर में टोल के नाम पर उनके द्वारा एकत्रित किये जा रहे जनता के पैसों को बचाया जाए। क्योंकि धीरे-धीरे करके कारपोरेट घरानों ने सरकार के साथ मिलीभगत कर आम आदमी को भी कब्जे में ले लिया है। लिहाजा इस व्यवस्था से आम आदमी को बाहर निकालना जरूरी है,

जिसके लिए टोल फ्री इंडिया अभियान चलाने का फैसला लिया गया है।उन्होंने सवाल किया कि जब गाडी खरीदी जाती है तो रोड टैक्स दिया जाता है। जब पेट्रोल व डीजल खरीदा जाता है तो उस पर भी टैक्स दिया जाता है तो फिर टोल टैक्स वसूलने का क्या औचित्य है।

सरकार की आलोचना करते हुए हुड्डा ने की मांग (Toll Hatao Sangharsh Samiti)

हुड्डा ने कहा कि इस अभियान में आम आदमी के साथ-साथ खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों और किसानों को भी जोड़ा जाएगा ताकि इस अभियान को सफलतापूर्वक चलाया जा सके। किसानों पर टोल बूथ फ्री करवाने के दौरान दर्ज किए गए मुकदमों पर सरकार की आलोचना करते हुए हुड्डा ने मांग की कि इन सभी मुदकमों को वापस लिया जाए।

इस बैठक में ये सभी रहे मौजूद (Toll Hatao Sangharsh Samiti)

उन्होंने बताया कि इस बैठक में धीरज टोहाना, चरण सिंह कालका, प्रवक्ता माइकल सैनी, प्रवक्ता वजीर मकडौली, जिला अध्यक्ष कर्मवीर देशवाल, सुनील धनखड़, सुनील गाबा, सुमित बल्हारा, गौरव शर्मा, अजय सहारण, नवीन लाठर, नीतिन अहलावत, राहुल बजाड, अंकित मलिक और राजेश गुलिया मुख्य रूप से मौजूद थे।

Read Also : स्वास्थय विभाग से छंटनी कर्मियों की बहाली को लेकर जिला मुख्यालयों पर आज होगा जोरदार प्रदर्शन: Health Department

Read Also :  गुरु तेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाश पर्व पर राज्य स्तरीय समारोह 24 अप्रैल को पानीपत में: Guru Tegh Bahadur ji

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE