सहायक उप निरीक्षक को मिली पदोन्नति

0
394
Assistant Sub Inspector Got Promotio
Assistant Sub Inspector Got Promotio

इशिका ठाकुर, कुरुक्षेत्र:

जिला पुलिस कुरुक्षेत्र के 01 सहायक उप निरीक्षक को मिली पदोन्नति । जिला पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार को पदोन्नत करके उप निरीक्षक बनाया गया । यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवाल ने दी।

उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं

यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवाल ने बताया कि जिला पुलिस के 01 सहायक उप निरीक्षक को पदोन्नत करके उप निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस महानिदेशक हरियाणा व पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल अम्बाला से सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत करने के आदेश प्राप्त हुए । पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशों की पालना करते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार को स्टार लगाकर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया । पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मूलरूप से इस्लामनगर थाना इन्द्री जिला करनाल वासी सुरेन्द्र कुमार वर्ष 1995 में सिपाही के पद पर हरियाणा पुलिस विभाग में भर्ती हुए तथा मेहनत, लग्न व ईमानदारी से अपनी डयूटी करते हुए पंचकुला, गुरुग्राम व फरीदाबाद में भी अपनी सेवाएं दी हैं । वर्तमान में उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार एन्टी नारकोटिक सैल कुरुक्षेत्र में कार्यरत हैं।

इस अवसर पर हैड क्लर्क व उप निरीक्षक कर्मबीर सिंह आदि उपस्थित रहे

इस अवसर पर हैड क्लर्क अनिल सोनी, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक उप निरीक्षक सुनील दत्त व उप निरीक्षक कर्मबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद् द्वारा मनाया गया गुरु वंदन छात्र अभिनंदन

ये भी पढ़ें : टीचर्स डे पर भगवंत मान का अध्यापकों को तोहफा

ये भी पढ़ें : ब्यास दरिया में बढ़ा जलस्तर, खेतों में तैर रही नांव

ये भी पढ़ें : पंजाब, हरियाणा के युवाओं में तेजी से पनप रही नपुंसकता

ये भी पढ़ें : श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ में शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

 Connect With Us: Twitter Facebook

 

 

SHARE