Ashok Tanwar joins Aam Aadmi Party आम आदमी पार्टी नहीं आंदोलन है अशोक तंवर

0
346
Ashok Tanwar joins Aam Aadmi Party
इशिका ठाकुर,कुरुक्षेत्र:
Ashok Tanwar joins Aam Aadmi Party: हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अशोक तंवर कुरुक्षेत्र के पिपली स्थिर पैराकीट में पहुंचे। जहां पहुंचने पर आप कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर युवा नेता गौरव बक्शी, प्रवीण चौधरी, नायब सिंह पटाक माजरा,डॉ  लोकेंद्र गोयल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए आप नेता अशोक तँवर ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों की भावनाओं के अनुरूप बनाई गई है।

जब तक झाड़ू नहीं चलेगी, तब तक ना पाप का अंत होगा ना अत्याचारों का Ashok Tanwar joins Aam Aadmi Party

यह पार्टी नहीं एक आंदोलन है यह आंदोलन देश जो बीमारियां है। भ्रष्टाचार की बीमारी,जातिवाद, धर्म,भाषा और क्षेत्र के बंटवारे की बीमारी,रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव,अशिक्षा की कमी,इन तमाम चुनौतियों से लड़ने के आंदोलन का नाम आम आदमी पार्टी है और मुझे यकीन है कि मैं और मेरे समर्थक आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं, ऐसी भावनाओं के अनुरूप काम करते हुए प्रदेश में जो झाड़ू चलना अनिवार्य है और प्रदेश में जब तक झाड़ू नहीं चलेगी, तब तक ना पाप का अंत होगा ना अत्याचारों का अंत होगा और ना ही बेईमानों का अंत होगा।

मेहनत कोई और करता है और लुटेरों के दबाव में हाईकमान भी काम करती है Ashok Tanwar joins Aam Aadmi Party

उन्होंने कहा कि इन सभी बुराइयों का अगर अंत करना है तो प्रदेश में झाड़ू का चलना अति अनिवार्य है। वहीं कांग्रेस पार्टी को छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां मेहनत कोई और करता है और लुटेरों के दबाव में हाईकमान भी काम करती है। उन्होंने कहा कि g23 के गद्दार कांग्रेस में शामिल और वह मोदी के इशारे पर काम करते हैं। आज प्रदेश में कांग्रेस बीजेपी और जे जे पी की मिली जुली सरकार है। ऐसे में जब इस तरह की सरकारें चलती है तो प्रदेश में लोगों की भलाई के काम कैसे होंगे।
SHARE