Women joined BJP अन्य राजनीतिक दल छोडकऱ दर्जनों महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन

0
358
Women joined BJP

मनोज वर्मा, कैथल:

Women joined BJP: यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में भाजपा महिला मोर्चा की एक बैठक हुई। बैठक में मुख्यातिथि के रूप में निकाय चुनाव प्रभारी निर्मला बैरागी ने शिरकत की।(Women joined BJP) जबकि अध्यक्षता शहर नगर परिषद चुनाव प्रभारी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान अनिता चौधरी ने की। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता चौधरी ने कहा कि, महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों का कत्र्तव्य बनता है कि, वे सदस्या अभियान की सफलता के लिए तेजी से कार्य करें। इससे पूर्व सीमा सोनी के निवास पर महिला मोर्चा की बैठक हुई।

बूथ स्तर पर किया जा रहा है संगठन मजबूत: अनिता चौधरी

इस बैठक में दर्जनों महिलाओं ने अन्य राजनीतिक दल छोडकऱ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष अनिता चौधरी ने कहा कि, नगर परिषद चुनाव के मध्यनजर शहर की ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि, अब शहर के प्रत्येक वार्ड में दो महिलाओं को जोड़ा जाएगा। इनमें से एक महिला को मतदान केन्द्र पर संयोजिका व दूसरी महिला को सह संयोजिका नियुक्त किया जाएगा। कई वार्डों में ये नियुक्तियां हो चुकी हंै, तो कईयों में होनी बाकी है। उन्होंने कहा कि, ये चुनी गई महिलाएं हर बूथ पर 50-50 महिलाओं को जोडकऱ संगठन को मजबूत करेगीं।

जिलाध्यक्ष अनिता चौधरी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया

भाजपा महिला मोर्चा ने शहर में हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराकर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता चौधरी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने पार्टी की कार्यशैली के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि, भाजपा पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं की सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है।

मौके पर यह लोग रहे उपस्थित

इस मौके पर गुहला चीका की प्रभारी परमजीत कौर, जिला महामंत्री सुरेंद्र संधू, जिला विस्तारक रवि शर्मा, कैथल शहर के विस्तारक विनय शर्मा, महिला मोर्चा की महामंत्री आशा रानी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री ओमप्रभा, उपाध्यक्ष सरोज प्रजापति, आईटी सैल प्रभारी अर्चना, आर्य कुमारी, उमा, जिला की सचिव ज्योति सैनी, रीना सेठी, कैथल की मंडल अध्यक्ष राजपति, पुंडरी मंडल अध्यक्ष भावना मलिक, सुरभी गर्ग, रेणु बाला, तान्या गर्ग, तृप्ता सचदेवा आदि भी उपस्थित थीं।

Read Also: Ashok Tanwar joins Aam Aadmi Party आम आदमी पार्टी नहीं आंदोलन है अशोक तंवर

Read Also : कांग्रेसी विधायक बोले- आम आदमी पार्टी लालच देकर कर रही संपर्क Anirudh Singh Targeted AAP

SHARE