Ambala News: रोटरी क्लब अंबाला ने दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया

0
270
Ambala News

Ambala News: अंबाला। रोटरी कल्ब अम्बाला ने हर साल की तरह दीपावली का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ कु- रूकमनी देवी हाल में बड़ी धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम का संचालन व निर्देशन रोटेरियन राधिका ग्रोवर व रोटेरियन अजंलि वधावन जी ने किया।

सर्वप्रथम इस मिटिंग में झुग्गी झोपड़ीयों में रहने वाले बच्चों को उपहार दिये गये व इसके बाद सदस्यों ने गाना, शायरी, कविता सुनायी जिससे सभी सदस्यों ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया। कल्ब के प्रधान रोटेरियन दिनेश सेठी ने सभी मैंम्बर्स को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कहा कि महालक्ष्मी की कृपा सभी सदस्यों पर बनी रहे।

दीपों का यह पावन त्यौहार आपके लिए खुशियां हजार लाए। अन्त में सभी ने पटाखों जलाए एवं सभी सदस्यों को उपहार दिए गए। इस अवसर पर अस्सिटेन्ट गवर्नर नरेश भारद्वाज, पूर्व प्रधान डॉ- केके जैन, ओ-पी सूटा, कल्ब कोषाधयक्ष सीए ललित गर्ग, कल्ब एक्जीक्यूटीव सैक्रटरी संदीप चौपड़ा, विनय मल्हौत्र, संदीप गुप्ता, नीरज बंसल, सीए नीरज जैन व अन्य सदस्य मौजूद थे।