Ambala News : श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब से सजाया गया विशाल नगर कीर्तन

0
64
Ambala News : श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब से सजाया गया विशाल नगर कीर्तन
Ambala News : श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब से सजाया गया विशाल नगर कीर्तन
  • संगत ने फूलों की वर्षा कर नगर कीर्तन का जगह-जगह किया स्वागत

Ambala News | आज समाज नेटवर्क | अंबाला। श्री गुरु हरिकृृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में तीन दिवसीय गुरमत समागम आज आरंभ हो गया। समागम की शुरूआत 17 जुलाई को श्री अखंड पाठ साहिब जी की आरंभता से हुई। जिसके बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सुंदर पालकी में सुशोभित किया गया और पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन सजाया गया।

इस दौरान हजारों की संख्या में संगत नगर कीर्तन में हाजरी लगवाने के लिए पहुंची। यह नगर कीर्तन सुबह 10.30 बजे गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब से आरंभ हुआ। जिसके बाद नगर कीर्तन खतौली, मंडौर, जग्गी गार्डन, बलदेव नगर, पंचायती गुरुद्वारा बलदेव नगर, गुरु सिंह सभा, बरनाला, गरनाला, जनेतपुर, तोपखाना, टुंडला, डिफेंस कॉलोनी, कलरहेड़ी, नगला मोड़, हंडेसरा रोड, तसींबली से होता हुआ शाम को गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में जाकर संपन्न हुआ।

नगर कीर्तन के स्वागत के लिए जगह-जगह संगत ने स्वागत द्वार बनाए और फूलों की वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। वहीं हर चौक चौराहे पर संगत की तरफ से लंगर लगाए गए।संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे नतमस्तक होकर गुरुघर की खुशियां प्राप्त की।

इस दौरान ‘श्री हरिकृष्ण धियाईयै जिस डिठे सब दुख जाए’ के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।  नगर कीर्तन के साथ विभिन्न गुरुद्वारों के सेवक जत्थे, स्त्री सत्संग सोसाइटीज, सिंह सभा सोसाइटीज, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के मेंबर्स, गुरुद्वारा साहिब का स्टाफ, गांव व आसपास के इलाकों की संगत उपस्थित रही।

आज पूरा दिन कविशरी, ढाडी, कथावाचक व कीर्तनी जत्थे संगत को करेंगे निहाल

आज 18 जुलाई को सुबह से दीवान शुरू होंगे। जिसमें पंंथ के रागी, ढाडी, कविशरी संगत को गुरबाणी कीर्तन व कथा, इतिहास से निहाल करेंगे। इस दौरान ज्ञानी भगत सिंह गुरदासपुर, ज्ञानी गुरमीत सिंह असंध व ज्ञानी साहिब सिंह नन्यौला वालों का कविशरी जत्था, ज्ञानी मलकीत सिंह बीए, ज्ञानी लखविंंदर सिंह पारस, ज्ञानी गरजा सिंह मानकपुर, ज्ञानी गुरदेव सिंह कोना, ज्ञानी गुरमेल सिंह कलेर, ज्ञानी अमर सिंह अणखी, ज्ञानी जसवंत सिंह बड़ाना, ज्ञानी सुखजिंदर सिंह नूर, ज्ञानी अमरजीत सिंह खालसा, ज्ञानी सुखजीत सिंह सजन, ज्ञानी मलकीत सिंह बुंगा टिब्बी व ज्ञानी गुरबाज सिंह खालसा का ढाडी जत्था संगत को इतिहास से निहाल करवाएंगे।

वहीं रात के दीवान में ज्ञानी बचितर सिंह लुधियाना वाले (कथावाचक), सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह जी हैड ग्रंथी श्री दरबार साहिब अमृतसर, ज्ञानी सुरिंद्रपाल सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर, ज्ञानी करमजीत सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर, ज्ञानी दविंदर सिंह बटाला हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर, ज्ञानी अरविंदर सिंह चंडीगढ़ वाले संगत को कथा कीर्तन से निहाल करेंगे। रैन सबाई कीर्तन रात 11 से 2 बजे तक होगा।

श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत 19 जुलाई को होगा दिन में समागम और अमृत संचार

19 जुलाई को सुबह 9 बजे अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत शाम 4 बजे तक दीवान सजाए जाएंगे। जिसमें संत हरी सिंह रंधावे वाले कथावाचक, ज्ञानी शौकीन सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर, ज्ञानी भगत सिंह कविशरी गुरदासपुरी, ज्ञानी मिल्खा सिंह मौजी तरनतारन वालें संगत को कथा कीर्तन से निहाल करेंगे। वहीं सुबह 11 बजे अमृत संचार होगा। स्टेज की सेवा हेडग्रंथी बाबा बूटा सिंह करेंगे। इस समागम के आयोजन में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी, स्टाफ गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब व संगत का विशेष सहयोग है।

Ambala News : सूरत से ब्रह्मचारी रोहित भाई ने श्री कबीर आश्रम में आचार्य सनातन चैतन्य जी महाराज को भागवत कथा के लिए नारियल प्रदान किए