अखंड भारत संदेश यात्रा से ले सब प्रेरणा: कंवरपाल: Akhand Bharat Sandesh Yatra

0
375
Akhand Bharat Sandesh Yatra
Akhand Bharat Sandesh Yatra

प्रभजीत सिहं लक्की, यमुनानगर:
Akhand Bharat Sandesh Yatra: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से चंडीगढ़ से हरी झंडी दिखाकर रवाना की। इंडियन मीडिया सेंटर की अखंड भारत संदेश यात्रा का यमुनानगर पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। यमुनानगर में सबसे पहले यात्रा गांव रजपुरा पहुंचे जहां सरपंच हरदेव सिंह, डॉक्टर गुरमेल सिंह और ग्रामवासियों की ओर से यात्रा का स्वागत करते हुए उन्हें जलपान कराया।

Read Also : होम्योपैथिक चिकित्सा कैम्प में योग एवं होम्योपैथिक के बताए लाभ: Homeopathic Medicine Camp

150 छात्राओं ने निकाली रैली ( Akhand Bharat Sandesh Yatra)

यात्रा सीधी भाई कन्हैया साहब चौक पहुंचे जहां आईएमसी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी, जिलाध्यक्ष रजनी सोनी तथा अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किया। यहां से यात्रा में शामिल प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से आई लगभग 150 छात्राएं एक रैली की शक्ल में शहरवासियों को अखंड भारत का संदेश देते हुए गुरु नानक गर्ल्स पहुंची। यहां इस जागरूकता रैली को भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं पार्षद प्रीति जोहर ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

सराहना करने वालों में थे ये शामिल ( Akhand Bharat Sandesh Yatra)

इस मौके पर प्रीति जोहर ने छात्राओं की रैली की इस अखंड भारत संदेश यात्रा की सराहना की। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में पहुंचने पर कॉलेज प्रबंधन समिति की डायरेक्टर डॉ वीरेंद्र गांधी और अन्य स्टाफ सदस्यों ने यात्रा का स्वागत किया। यह आयोजित सांस्कृतिक व सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम मेयर मदन चौहान तथा हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास गर्ग, बलदेव पवार उपस्थित हुए।

डेरा संत पुरा में आराम और प्रसाद ( Akhand Bharat Sandesh Yatra)

रात्रि में डेरा संत पुरा में सभी यात्रा में शामिल छात्राओं ने विश्राम किया एवं प्रसाद ग्रहण किया। इसके उपरांत सुबह डेरा के संत जगमोहन जी द्वारा सभी शामिल प्रतिभागियों को सरोपा भेंट किया गया एवं उसके बाद हरी झंडी दिखाकर यमुनानगर से करनाल के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर संत जगमोहन सिंह ने कहा कि आज इस अखंड भारत संदेश यात्रा से हम सभी को सबक लेना है और भारत की एकता व अखंडता के लिए कार्य करना है।

ये लोग रहे मौजूद ( Akhand Bharat Sandesh Yatra)

इस मौके पर आईएमसी के देवेंद्र मेहता, संजय झा, अवतार चुग, प्रभाकर शर्मा, संजीव चौहान, तिलक अरोड़ा, सुधीर पांडे, राकेश शर्मा, प्रिंस, गुलशन धीमान, गुलशन, राम रतन, प्रभजोत सिंह लक्की, नरेंद्र बक्शी, अरविंद शर्मा, अमित जैन, विनोद धीमान, नरेश गोल्डी, रजनी सोनी तथा वीरेंद्र त्यागी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Read Also : गरीब बच्चों का दाखिला घर के नजदीक के स्कूल में होगा : चौधरी कंवरपाल गुर्जर

Read Also : गर्मियों में छाछ पीना क्यों है फायदेमंद? जानिए इसके कुछ फायदे और बनाने की विधि: Benefits Of Buttermilk

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE