Abhay Chautala ने कार्यकर्ताओं को दिया नया मंत्र, राम राम के साथ कहो परिवर्तन करो, परिवर्तन करो

0
182
Abhay Chautala
इनेलो महासचिव अभय चौटाला।

Aaj Samaj (आज समाज), Abhay Chautala, बहादुरगढ़: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की यात्रा का आज 54वां दिन है। इनेलो के महासचिव अभय चौटाला के नेतृत्व फरवरी से चल रही ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’ का आज बहादुरगढ़ में दूसरा दिन था। अभय चौटाला ने बॉलीवुड फिल्म जय हो की तर्ज पर पार्टी कार्यकर्ताओं को भी एक नया नारा दिया है। उन्होंने बहादुरगढ़ के एक गांव में कल कहा कि आज से जिस किसी से भी इनेले के कार्यकर्ता मिलें उसे ‘राम-राम के साथ कहो परिवर्तन करो परिवर्तन करो’।

  • इनेलो की  पदयात्रा का आज 54वां दिन

फोन पर राम-राम के साथ परिवर्तन कहो : अभय

अभय चौटाला यह भी कहा कि अगर किसी से फोन पर बात करो या किसी को गुड मॉर्निंग का मैसेज भेजो तो भी राम-राम के साथ परिवर्तन करो परिवर्तन करो जरूर कहो और अगर कोई सरकार का आदमी मिल जाए तो उससे तीन बार कहो परिवर्तन करो।

मनोहर सरकार के मंत्रियों पर साधा निशाना

अभय चौटाला ने हरियाणा की बीजेपी सरकार के मंत्रियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी आपकी है। अभय चौटाला की परिवर्तन पद यात्रा कल सोनीपत जिले में प्रवेश करेगी।

53 दिन कर चुके करीब 1100 किमी का सफर

‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’ के तहत अभय व अन्य इनेलो कार्यकर्ता अब तक करीब 53 दिन में 1100 किलोमीटर का सफर कर चुके हैं। अभय चौटाला का कहना है कि परिवर्तन यात्रा अपने पहले चरण में 2000 गांव और शहरों में इस दौरान जाएगी।

पत्र लिखकर सीएम को करवाएंगे लोगों की समस्याओं से अवगत

इनेलो महासचिव ने कहा, गांव और शहरों में सभी समस्याओं पर मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा जाएगा। अलग-अलग विभागों से जुड़ी समस्याओं के लिए उन विभागों को भी पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को लिखेंगे कि आप प्रदेश के मुखिया हैं और लोगों की समस्या का समाधान करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है।

INLD Parivartan Padyatra Aapke Dwar: पदयात्रा में पैर दुखने पर भी नहीं कम हुआ अभय का हौसला, लोगों का मिल रहा भरपूर प्यार

यह भी पढ़ें : Parivartan Padyatra Aapke Dwar: पदयात्रा के जरिये हरियाणा में अपनी खोई विरासत फिर हासिल करने की तैयारी में इनेलो

यह भी पढ़ें : Jalandhar Lok Sabha By-Election: अंबिका सोनी से लेकर सिद्धू सहित 40 कांग्रेस नेता करंगे प्रचार

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE