Parivartan Padyatra Aapke Dwar: पदयात्रा के जरिये हरियाणा में अपनी खोई विरासत फिर हासिल करने की तैयारी में इनेलो

0
354
Parivartan Padyatra Aapke Dwar
इनेलो की पदयात्रा के जरिये हरियाणा में अपनी खोई विरासत फिर हासिल करने की तैयारी

Aaj Samaj (आज समाज), Parivartan Padyatra Aapke Dwar, चंडीगढ़: हरियाणा में इन दिनों ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’ के बैनर तले इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की समूचे सूबे में यात्रा चल रही है और पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला बार-बार दोहरा रहे हैं कि राज्य में इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में बदलाव निश्चित है। उनका यह भी दावा है कि इन बार शत-प्रतिशत राज्य में इनेलो की सरकार बनेगी।

  • शत-प्रतिशत बनेगी राज्य में इनेलो की सरकार 

आज ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’ का 53वां दिन

आज ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’का 53वां दिन है। 24 फरवरी से नहंू जिले के सिंगार गावं से यात्रा शुरू हुई थी और 215 दिन बाद सितंबर में यह कुरुक्षेत्र में संपन्न होगी। पिछले कल 52वें दिन इनेलो की यात्रा जिला झज्जर के तमाम हलकों से होते हुए बादली व बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची। इस यात्रा ने हरियाणा की सियासत में भी गर्माहट पैदा कर दी है।

लगातार इनेलो ज्वाइन कर रहे कांग्रेस, जजपा, व बीजेपी के लोग

महत्वपूर्ण बात यह है कि अभय सिंह चौटाला जिस भी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं तो कांग्रेस, जजपा व भाजपा से सैकड़ों लोग इन पार्टियों को छोड़ कर इनेलो का दामन थाम रहे हैं। इस यात्रा से इनेलो के कार्यकतार्ओं में जोश ही नहीं बल्कि संगठन के लिहाज से भी इनेलो पहले से कहीं अधिक मजबूत होता दिखाई दे रहा है।

90 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में सिर्फ 1 सीट पर इनेलो

बता दें कि 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में इनेलो अब एक सीट पर सिमट चुकी है। इस वजह से भी पदयात्रा का महत्व बढ़ गया है। इसी कारण इनेलो की इस यात्रा को पार्टी की विरासत को फिर से हासिल करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इनेलो की स्थापना पहली बार अभय के दारा व पूर्व उप प्रधान मंत्री चौधरी देवी लाल ने की थी।

किसानों और आम लोगों के शासन को वापस लाना भी मकसद : अभय

अभय चौटाला का कहना है कि उन्होंने इस पदयात्रा का नाम परिवर्तन यात्रा रखा है। जैसा कि नाम से पता चलता है, परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य हरियाणा में बदलाव लाना और किसानों और आम लोगों के शासन को वापस लाना है। हरियाणा के लोग चौधरी देवीलाल और ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाले पुराने और अच्छे शासन के लिए तरस रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Yemen Stampede: यमन में एक कार्यक्रम में भगदड़, 85 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

यह भी पढ़ें : India Happiest State: मिजोराम देश का सबसे खुशहाल राज्य घोषित

यह भी पढ़ें : Maharashtra News: अतीक और अशरफ को पोस्टर में शहीद बताने पर तीन गिरफ्तार

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE