Jalandhar Lok Sabha By-Election: अंबिका सोनी से लेकर सिद्धू सहित 40 कांग्रेस नेता करंगे प्रचार

0
154
Jalandhar Lok Sabha By-Election
अंबिका सोनी से लेकर सिद्धू सहित 40 कांग्रेस नेता करंगे प्रचार

Aaj Samaj (आज समाज), Jalandhar Lok Sabha By-Election, चंडीगढ़: कांग्रेस ने पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। मतदान में अभी 10 दिन बाकी हैं और पार्टी नेताओं की अभी से चुनावी रैलियों में ड्यूटी तय कर दी गई है। इस सीटे के जरिये कांग्रेस अपनी खोई छवि दोबारा हासिल करना चाहती है। पार्टी की तरफ से 40 प्रचारक इस उपचुनाव में प्रचार की कमान संभालेंगे। इन नेताओं में अंबिका सोनी से लेकर नवजोत सिंह सिद्धू तक सभी प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल है। 10 मई को मतदान होना है।

जीतने से बढ़ेगा संगठन व वर्करों का मनोबल

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि अगर कांग्रेस इस लोकसभा उपचुनाव को जीत जाती है तो आने वाले समय में संगठन और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही जनता में एक अच्छा संदेश भी जाएगा। इसी के चलते पार्टी ने इस उपचुनाव को लेकर प्रचारकों की पूरी फोज उतार दी है।

निकटवर्ती राज्यों के सीएम व वरिष्ठ नेता भी करेंगे जनसभाएं

कांग्रेस ने पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, राजिंदर कौर भट्ठल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रमुख रूप से चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार से शुरू करेंगे प्रचार

कांग्रेस के स्टार प्रचारक क्रिकेटर कम पॉलीटिशियन नवजोत सिंह सिद्धू वैसे तो पहले से ही जालंधर में प्रचार की कमान संभाले हुए हैं, लेकिन उन्होंने अब विधिवत रूप से प्रचार का अपना शेडयूल भी जारी कर दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू 22 अप्रैल से जालंधर में दस्तक देंगे और लगातार अलग-अलग जगहों पर प्रचार करेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

संगरूर लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली थी हार

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के कुछ ही समय बाद संगरूर लोकसभा सीट पर चुनाव हुआ था और इसमें कांग्रेस को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा था। उस चुनाव में शिअद (अमृतसर) से प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान चुनाव में विजयी रहे थे जबकि आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहा था।

यह भी पढ़ें : Parivartan Padyatra Aapke Dwar: पदयात्रा के जरिये हरियाणा में अपनी खोई विरासत फिर हासिल करने की तैयारी में इनेलो

यह भी पढ़ें : Amritpal Wife Kirandeep: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप को पुलिस ने लंदन जाने से रोका

यह भी पढ़ें : Pop Singer Pamela Chopra: यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 85 वर्ष की उम्र में निधन

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE