आप प्रदेश प्रभारी सुशील गुप्ता ने 29 मई की रैली का दिया न्यौता

0
341
AAP state in-charge Sushil Gupta
इशिका ठाकुर,कुरुक्षेत्र:
आम आदमी पार्टी शिक्षा स्वास्थ्य और विकास की राजनीति करती है। इसी राजनीति के चलते हैं दिल्ली में विश्व स्तरीय स्कूलों का निर्माण हुआ है। विदेशों में भी दिल्ली के स्कूलों ने नाम किया है। अमेरिका का राष्ट्रपति जब भारत में आता है, तो वह भी दिल्ली के स्कूलों को देखने आता है। दिल्ली के साढ़े तीन लाख बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में एडमिशन लिया है।
यह बात मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सांसद और आप प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने कही। वे वकीलों को 29 मई को होने वाली अब बदलेगा हरियाणा रैली का न्योता देने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस रैली के साथ ही प्रदेश में एक नई राजनीतिक विचारधारा का आगाज हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब बदलेगा हरियाणा रैली प्रदेश की तस्वीर बदल देगी। आज हरियाणा प्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर है ,भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और भ्रष्टाचार के खात्मे एवं रोजगार व्यवस्था तथा सबको साथ लेकर चलने के लिए हरियाणा बदलाव की शुरुआत की जा रही है।

दिल्ली में सरकारी खर्चे पर होता है इलाज

AAP state in-charge Sushil Gupta

डॉ. गुप्ता ने दिल्ली के अस्पतालों की सुविधा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि चाहे एक रुपया लगे या एक करोड रुपए लगे, दिल्ली की जनता का सारा इलाज फ्री में होता है। सभी अस्पतालों को पूर्ण रूप से एयर कंडीशंड किया गया, फ्री दवाएं, आधुनिक मशीनें और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा भी जनता को दी जा रही है।

लोगों को मिल रहा फ्री बिजली और पानी

AAP state in-charge Sushil Gupta

आप प्रभारी डॉ. गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में लोग बिजली की चोरियां करते थे, बिजली का बिल भरने में गरीब आदमी असमर्थ था। दिल्ली में 200 यूनिट बिजली सबके लिए फ्री की गई। साथ ही 400 यूनिट पर आधे बिल की सुविधा दी गई।

बुजुर्गों के लिए फ्री तीर्थ यात्रा

AAP state in-charge Sushil Gupta

दिल्ली में बुजुर्गों के लिए फ्री में तीर्थ यात्रा की सुविधा है और इसके साथ-साथ अन्य बहुत सी सुविधाएं आम जनता को दी गई हैं। डॉ गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में उद्योग फ्रेंडली नीति बनाकर उद्योगपतियों के लिए व्यापार के बेहतर अवसर दिए हैं। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
SHARE