पंजाब में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत पर कैथल आप पार्टी ने मनाया जश्न AAP Party Celebrated In Kaithal

0
2692
AAP Party Celebrated In Kaithal
AAP Party Celebrated In Kaithal

मनोज वर्मा,कैथल
AAP Party Celebrated In Kaithal : पंजाब में चुनावी रुझान में आम आदमी पार्टी को शुरुआती दौर से ही बड़ी बढ़त मिली, बढ़त को देखते ही पंजाब के साथ हरियाणा और देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिला। वहीं कैथल में भी आम आदमी पार्टी करनाल रोड स्थित कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में इखट्ठे होकर आप कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और केजरीवाल पार्टी के पार्टी थीम सॉन्ग पर थिरकते नजर आए और आप कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।

Read Also : Home Remedies To Quit Smoking : शरीर के लिए जहर है धूम्रपान, सिगरेट छोड़ना चाहते है तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

केजरीवाल की यह जनहितैषी सोच की जीत है : सुखवीर चहल (AAP Party Celebrated In Kaithal)

कैथल आप पार्टी के नेता सुखवीर चहल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, केजरीवाल की यह जनहितैषी सोच की जीत है। आज देश बदलाव की ओर बढ़ रहा है, वह बदलाव दिल्ली से शुरू हुआ था जो अब पंजाब और फिर आगे हरियाणा के साथ पूरे देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जनता चाहती है कि, भ्रष्टाचारमुक्त, शासन- प्रशासन पारदर्शिता और लोगों की अपनी सरकार हो जिसमें आम आदमी की सुनवाई हो।

आज आम आदमी पार्टी उसी एजेंडे पर काम करती हुई आम आदमी की आवाज बनकर दिल्ली में काम किया उसी आवाज को अब पंजाब की जनता ने सुना और अकाली दल और कांग्रेस जैसे दलों के नेताओं को पटखनी देते हुए आप पार्टी के नेताओं को अपना नेता चुनने का काम किया। भविष्य में यही बदलाव समूचे हरियाणा प्रदेश में देखने को मिलेगा और जनता उसके लिए निर्णायक साबित होगी।

11 और 12 तारीख को आम आदमी पार्टी की प्रदेशभर में विजय यात्रा (AAP Party Celebrated In Kaithal)

उत्तरी हरियाणा के संगठन मंत्री सुखबीर चहल ने बताया कि, 11 और 12 तारीख को आम आदमी पार्टी प्रदेशभर में विजय यात्रा निकाल रही है। जिसमें हरियाणा प्रदेश के प्रत्येक जिले में आम आदमी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश की जनता से रूबरू होते नजर आएंगे और पंजाब में जनता से मिले आशीर्वाद के बारे में खुलकर बात करेंगे। दिल्ली की जनता ने आवाज सुनी और अब पंजाब की जनता ने आवाज सुनी, बड़ा जनादेश देकर आप पार्टी की सरकार बनाने का काम किया है तथा विजय यात्रा के माध्यम से हरियाणा की जनता को संदेश दें।

Read Also : Bay Leaves-Curd Face Pack For Glowing Skin: सेहत  के साथ- साथ सौंदर्य का भी खजाना है तेजपत्ता,  जानिए ग्लोइंग स्किन के लिए तेजपत्ता-दही फेसपैक बनाने का तरीका

Read Also : Expired Nail Polish: कहीं आपकी फेवरेट नेल पॉलिश एक्सपायर तो नहीं है, जानिए कितने दिनों तक आप इससे यूज कर सकती है

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE