Home Remedies To Quit Smoking : शरीर के लिए जहर है धूम्रपान, सिगरेट छोड़ना चाहते है तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

0
1669
Home Remedies To Quit Smoking
Home Remedies To Quit Smoking

आज समाज डिजिटल, अंबाला: 
Home Remedies To Quit Smoking: सभी जानते हैं कि सिगरेट पीना बुरा है, लेकिन इसकी लत छोड़ नहीं पाते हैं। तंबाकू या सिगरेट एक हानिकारक पदार्थ है, जो शरीर के लिए जहर की तरह काम करता है। इससे शरीर कमजोर हो जाता है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है। भारत में सिगरेट पीने वालों की संख्या 10 करोड़ से ज्यादा है। एक्सपर्ट अनुसार, ऐसी लत को छुड़वाना काफी मुश्किल हो जाता है।

Quit Smoking कोई भी लत छोड़ने की शुरुआत में मन को पक्का करें। खुद के भीतर की इच्छाशक्ति को जागृत करके और कुछ घरेलू उपाय को अपनाकर इस लत को दूर किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में…

Read Also : Benefits And Harms Of Honey: जानिए किन चीजों के साथ नहीं करना चाहिए शहद का सेवन, और किन चीजों के साथ शहद लेना है फायदेमंद

धूम्रपान करने के नुकसान (Home Remedies To Quit Smoking In Hindi)

सिरगेट के धुएं से फेफड़ों को नुकसान पहुंचता हैं। इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा रहता है।शरीर में कमजोरी आती है। ज्यादा मात्रा में तंबाकू, सिगरेट आदि का सेवन करने से दिल संबंधी बीमारियां हो सकती है।

धूम्रपान छोड़ने के घरेलू उपाय (Home Remedies )

धीरे-धीरे सिरगेट की लत कम करें (Harm Of Smoking)

आप जल्दबाजी करने की जगह पर धीरे धीरे सिगरेट पीना कम करें। एक बार किसी चीज की लत लग जाने पर इसे छुड़वाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए आप रोजाना कम समय के लिए धूम्रपान करें। इस तरह आपको धीरे-धीरे इसकी लत से आराम मिल सकता है।

नींबू पानी का सेवन (Quit Cigarette Smoking)

रोजाना सुबह 1 गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीएं। विटामिन सी से भरपूर नींबू पानी कासेवन करने से भी धूम्रपान की लत को दूर किया जा सकता है। इसके लिए इससे सिरगेट की लत दूर होने के साथ इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होगी।

लाल मिर्च का सेवन (Quit Cigarette)

लाल मिर्च भी धूम्रपान छोड़ने में मदद करती है। एक गिलास पानी में छोटी सी चुटकी लाल मिर्च मिलाएं और रोज सेवन करें। लाल मिर्च सिरगेट पीने की लत को कम करने में मदद कर सकती हैं।

मूली का सेवन (Quit Smoking)

मूली के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और इसका रस निकाल लें। इस रस में शहद मिलाएं और दिन में दो बार सेवन करें

योगासन करना (Quit Smoking In Hindi)

सिगरेट की लत छुड़ाने के लिए आप योगासन का सहारा भी ले सकते हैं। एक्सपर्ट अनुसार, भुजंगासन, सेतुबंधासन, सर्वांगासन, बालासन और कपालभाति नाड़ी शोधन और अनुलोम विलोम प्राणायाम और शरीर के विषैले तत्व निकलते हैं।

नोट- सिगरेट छुड़ाने के ये घरेलु नुस्खे जानकारी पर आधारित है। आपको इन्हें आजमाने से पहले एक बार किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Read Also : Bay Leaves-Curd Face Pack For Glowing Skin: सेहत  के साथ- साथ सौंदर्य का भी खजाना है तेजपत्ता,  जानिए ग्लोइंग स्किन के लिए तेजपत्ता-दही फेसपैक बनाने का तरीका

Read Also : Expired Nail Polish: कहीं आपकी फेवरेट नेल पॉलिश एक्सपायर तो नहीं है, जानिए कितने दिनों तक आप इससे यूज कर सकती है

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE