कैथल के प्यौदा रोड़ पर आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन: Aam Aadmi Party

0
329
Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party

मनोज वर्मा, कैथल:
Aam Aadmi Party: कैथल के प्यौदा रोड पर आयोजित एक समारोह में आम आदमी पार्टी का सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन संदीप कोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री सुखवीर चहल व पूर्व मंत्री निर्मल सिंह कार्यक्रम में पहुंचे।

Read Also : भाजपा-जजपा ने कानून-व्यवस्था का दिवालिया पीटा: दीपेंद्र हुड्डा: Deependra Hooda

सैकड़ों लोगों ने दूसरे दलों को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली:( Aam Aadmi Party)

Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party

पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि, मैंने आम जनमानस के हितों के लिए तीन पैंशन को छोड़ा है, ताकि केजरीवाल की नीतियों को जमीनी स्तर पर साकार किया जा सके। भलाई के काम घर से ही शुरुआत करनी चाहिए। आम आदमी पार्टी लगातार हरियाणा प्रदेश में बड़े स्तर पर आम जनमानस का समर्थन मिल रहा है और लगातार आम आदमी पार्टी का परिवार पड़ रहा है। संगठन मंत्री सुखबीर चहल ने कहा कि, आम आदमी पार्टी में लोग केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर शामिल हो रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री सुखवीर चहल व पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ( Aam Aadmi Party)

सुखबीर चहल ने कहा कि, आम आदमी पार्टी देश की पहली पार्टी है जो शिक्षा स्वास्थ्य, सडक़, पानी, और सुरक्षा के ऊपर काम कर रही है और जनता की आवाज बनकर जनहितैषी फैसले लेने का काम कर रही है। पंजाब और दिल्ली में जो काम हुए, वही हरियाणा की जनता चाहती है। सुरजेवाला के ऊपर जुबानी हमला बोलते हुए संगठन मंत्री सुखबीर चहल ने कहा कि, पहले सुरजेवाला दस जनपथ को छोड़ें, फिर जनहितैषी सोच पर बात करें। कोरोना मे आम आदमी पार्टी हरियाणा की जनता के बीच में रही हरियाणा की जनता की आवाज बनकर काम किया और मजबूत सुरक्षाचक्र बनाते हुए कोरोना को हराने का काम किया।

Read Also : देश-विदेश के किसान भी उठा रहे सेंटर का लाभ, किसान आधुनिक कृषि यंत्रों का करें प्रयोग, कम लागत में कमाएं अधिक मुनाफा : विधायक हरविन्द्र कल्याण:MLA Harvindra Kalyan

Read Also : 40 किलोग्राम डोडा चुरा पोस्त (भुक्की )के साथ एक गिरफ्तार: 40 kg Doda Chura

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE