Haryana Sahitya Akademi हरियाणा साहित्य अकादमी ने की डॉ0 प्रद्युम्न भल्ला और लहना सिंह अत्री को सम्मानित किये जाने की घोषणा

0
393
Haryana Sahitya Akademi

मनोज वर्मा, कैथल:

Haryana Sahitya Akademi: हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला ने अपनी साहित्यकार सम्मान योजना के अंतर्गत  वर्ष -2021 के लिये साहित्य सभा के दो साहित्यकारों डॉ0 प्रद्युम्न भल्ला और लहना सिंह अत्री को सम्मानित किये जाने की घोषणा की है।

दोनों साहित्यकारों को 2 लाख 50 हजार धनराशि भेंट कर किया जायेगा सम्मानित Haryana Sahitya Akademi

हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार साहित्य सभा कैथल के सचिव और साहित्यकार डॉ0 प्रद्युम्न भल्ला को हिंदी साहित्य में योगदान के लिये बाबू बालमुकुंद साहित्य सम्मान-2021 से सम्मानित किया जायेगा। इसी कड़ी में साहित्य सभा कैथल से जुड़े लहना सिंह अत्री को हरियाणवी भाषा और साहित्य के विकास में योगदान देने के लिए जनकवि मेहर सिंह सम्मान-2021 से सम्मानित किया जायेगा।

हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा निकट भविष्य में इन दोनों साहित्यकारों को दो लाख पचास हजार रुपए की धनराशि (प्रत्येक को) भेंट कर सम्मानित किया जायेगा। इन दोनों साहित्यकारों को सम्मानित किये जाने की घोषणा के समाचार से क्षेत्र में उल्लास का वातावरण बना हुआ है। इन दोनों साहित्यकारों को व्यक्तिगत रूप से और फ़ोन के माध्यम से निरंतर बधाई-संदेश मिल रहे हैं। बधाई देने वालों में साहित्य सभा कैथल के सदस्य, मित्र , परिजन, साहित्यकार और साहित्य-प्रेमी शामिल हैं।

Read Also : अर्पिता खान शर्मा और भांजे आहिल के साथ पार्टी एन्जॉय करते नजर आए Salman khan Nephew Ahil Birthday

Read Also : पीले फूलों के Bunch के साथ पोज देती हुई दिखी Alia Bhatt Shared Picture

Read Also : फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए ‘शर्माजी नमकीन’ पर आपने रिव्यू दिए ‘Sharmaji Namkeen’ Twitter Review

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE