Aaj Ka Mausam 4 February: दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश, कश्मीर में भारी बर्फबारी व बारिश के आसार

0
243
Aaj Ka Mausam 4 February
दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश, कश्मीर में भारी बर्फबारी व बारिश के आसार

Aaj Samaj (आज समाज), Aaj Ka Mausam 4 February, नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर सहित समूचे उत्तर भारत में आज सुबह से बारिश हो रही है, वहीं जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। पहाड़ों में बारिश पर हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ठंड ने फिर वापसी की। है दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई।

दिल्ली का पालम शनिवार को सबसे ठंडा रहा

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में बदलाव से आज अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। खराब मौसम के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। दिल्ली का पालम इलाका शनिवार को सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 21.3 डिग्री रहा। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे के बाद मौसम कुछ साफ हुआ और दोपहर बाद अच्छी धूप खिली।

हरियाणा के कुछ इलाकोें में कल फिर रहेगा कोहरा

हरियाणा के अंबाला सहित कई जिलों में सुबह बारिश हुई। इससे दिन का तापमान कम हो सकता है, वहीं रात का तापमान बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों के लिए आॅरेज अलर्ट जारी किया था। ओलावृष्टि, बारिश, गरज, चमक के साथ 30-40 किमी की प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना जताई थी। कई जगह येलो अलर्ट जारी है। वहीं, पांच फरवरी सोमवार को कुछ जगहों पर घना कोहरा छाएगा। उसके बाद राज्य में मौसम साफ रहेगा।

शिमला, कुफरी व नारकंडा में सैलानियें की भीड़, होटलों में 70% कमरे बुक

पहाड़ों की रानी शिमला में बर्फबारी देखने के लिए सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी है। शहर के होटलों में 70 फीसदी कमरे बुक हैं। वीकेंड पर छुट्टी मनाने शिमला पहुंचे हजारों सैलानियों की शनिवार को बर्फबारी देखने की हसरत भी पूरी हो गई। रिज मैदान पर बर्फ के फाहे गिरते देख सैलानी झूम उठे। अठखेलियां करने के साथ सैलानियों ने इस सीन को अपने फोन और कैमरे में भी कैद किया। शहर के अलावा सैलानी कुफरी और नारकंडा का रुख भी कर रहे हैं।

शिमला में हुई है सीजन की पहली बर्फबारी

बीते वीरवार को शिमला में हुई इस सीजन की पहली बर्फबारी के बाद चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। कार्ट रोड स्थित पार्किंग शनिवार दोपहर के समय ही फुल हो गई जिसके चलते जाम की स्थिति बन गई। हालांकि यहां तैनात पुलिस कर्मियों की सजगता के चलते थोड़ी ही देर में ट्रैफिक जाम खुलवा दिया। सैलानियों ने पूरा दिन मालरोड और रिज मैदान पर चहलकदमी का आनंद लिया।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE