PM Assam Visit: पीएम मोदी आज असम दौरे पर, कल ओडिशा को दी थी 70,000 हजार करोड़ की सौगात

0
219
PM Assam Visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Aaj Samaj (आज समाज), PM Assam Visit, गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर रहेंगे। इससे पहले बीते कल वह ओडिशा के दौरे पर थे और राज्य में इस दौरान उन्होंने 70, 000 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं (ऊर्जा, सड़क व रेलवे) का शिलान्यास व उद्घाटन किया था। असम में आज पीएम 11,600 करोड़ रुपए की राज्य और केंद्रीय परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। वह खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज खेल के मैदान में सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। ओडिशा के बाद प्रधानमंत्री शनिवार शाम को असम के अपने दो दिवसीय दौरे के तहत गुवाहाटी रवाना हो गए थे।

देश के हर राज्य का विकसित होना जरुरी

ओडिशा के संबलपुर में राज्य के लिए विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए पीएम ने जनसभा को संबोधित किया था। पीएम के साथ कार्यक्रम में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। मोदी ने कहा, हम विकसित भारत का सपना तभी साकार कर सकते हैं, जब देश का हर राज्य विकसित हो। उन्होंने कहा, हमने इसे सुनिश्चित करने के लिए, पिछले 10 वर्षों में हर क्षेत्र में ओडिशा का समर्थन किया है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 70,000 करोड़ की परियोजनाओं के लिए मैं ओडिशा के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। ओडिशा की विकास यात्रा के लिए आज का दिन बेहद अहम है।

विकास के बारे में बात

उन्होंने राज्य के विकास के बारे में बात करते हुए कहा कि, केंद्र सरकार की मदद और प्रयासों से ओडिशा पेट्रोलियम और पेट्रो-रसायन के क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। उल्लेखनीय रूप से, पिछले 10 वर्षों में ओडिशा में पेट्रो-रसायन के क्षेत्र में 1.25 लाख करोड़ का रुपए से अधिक का निवेश हुआ है। पिछले 10 साल में पहले की तुलना में रेलवे के विकास के लिए ओडिशा को 12 गुना ज्यादा बजट दिया गया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा को सस्ती बिजली मिले और राज्य का विकास हो, इसके लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

पुरी-सोनेपुर-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस को भी  दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री ने पुरी-सोनेपुर-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाई, जो क्षेत्र में ट्रेनों की आवाजाही को बेहतर बनाएगी। इसके अलावा मोदी ने झारसुगुडा प्रधान डाकघर विरासत भवन को भी राष्ट्र को समर्पित किया। इसके अलावा जगदीशपुर-हल्दिया और बोकारो-धामरा पाइपलाइन परियोजना (जेएचबीडीपीएल) के 412 किलोमीटर लंबे धामरा-अंगुल पाइपलाइन खंड का भी उद्घाटन किया। ‘प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा’ के तहत लगभग 2,450 करोड़ रुप, की लागत से निर्मित यह परियोजना ओडिशा को राष्ट्रीय गैस ग्रिड से जोड़ेगी। पीएम मोदी ने 2021 में संबलपुर स्थित आईआईएम परिसर का शिलान्यास किया था।

बजट सबके विकास की गारंटी

्रपीएम ने कहा, दो दिन पहले देश का नया बजट आया है और यह उस नीति को और मजबूत करता है, जिस पर चलकर पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस बजट का मकसद गरीबों को सशक्त बनाना है। चाहे हमारे युवा हों, महिलाएं हों, किसान हों, मछुआरे हों। यह बजट सबके विकास की गारंटी देता है।

ओडशा को कुछ दलों ने विकास से वंचित रखा

पीएम मोदी ने कहा, ओडिशा को कुछ राजनीतिक दलों ने विकास से वंचित रखने का पाप किया है। 2014 से पहले कांग्रेस के नेता जब ओडिशा आते थे तो वे कालाहांडी जाते थे और आदिवासी बस्ती में जाकर तस्वीरें खिंचवाते थे। टीवी-अखबारों में ये तस्वीरें छपती थीं और पूरी दुनिया में ओडिशा की गरीबी छाई रहती थी।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE