Sonipat Accident News: सोनीपत में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत

0
239
Sonipat Accident News: सोनीपत में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत
Sonipat Accident News: सोनीपत में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत

खेवड़ा फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा
Sonipat Accident News (आज समाज) सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने थाना बहालगढ़ में केस दर्ज कर लिया है।

दोघट से प्याऊ मनियारी की ओर रहे थे जा

जानकारी के अनुसार महिला रेखा ने बताया कि वह मूलरूप से गांव दोघट बागपत की रहने वाली है। देर रात को वह अपने पति नीलम के साथ मोटरसाइकिल पर दोघट से प्याऊ मनियारी की ओर जा रहे थे। वर्तमान में वे प्याऊ मनियारी सोनीपत में किराये के मकान में रह रहे थे। खेवड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया केस

हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपती को एम्बुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद नीलम को मृत घोषित कर दिया, जबकि रेखा का इलाज जारी है। घायल रेखा ने थाना बहलगढ़ में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में धारा 281,106 बीएनएस 2023 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा निकाय चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को नहीं मिलेगा हेलीकॉप्टर का निशान