Self-Reliant India: देश में ही बनेंगे 928 रक्षा उत्पाद, विदेशों से आयात पर प्रतिबंध

0
220
Self-Reliant India
 देश में ही बनेंगे 928 रक्षा उत्पाद, विदेशों से आयात पर प्रतिबंध।

Aaj Samaj (आज समाज), Self-Reliant India, नई दिल्ली: आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत रक्षा क्षेत्र के 928 उत्पाद भारत में ही तैयार किए जाएंगे। रक्षा विभाग ने इन 928 उत्पादों की सूची जारी की ह। इन उत्पादों के विदेशों से आयात पर अगले पांच से साढ़े पांच साल में प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

चौथी सूची जारी की

रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि 928 उत्पादों की सूची जारी करने का मकसद आत्मनिर्भर भारत के तहत देश में ही रक्षा उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देना है। बता दें कि आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत रक्षा मंत्रालय ने यह चौथी सूची जारी की है, जिसमें विभिन्न हथियारों में इस्तेमाल होने वाले रणनीतिक रूप ले अहम उत्पाद शामिल हैं। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि रक्षा मामले में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मंत्रालय ने 928 रणनीतिक रूप से अहम उत्पादों की लिस्ट जारी की है, जिनका अभी देश में ही निर्माण किया जाएगा।

आयात पर अभी खर्च होते हैं करीब 715 करोड़

अभी इन उत्पादों के आयात पर करीब 715 करोड़ रुपए खर्च होते हैं। रक्षा मंत्रालय ने दिसंबर 2023 से लेकर दिसंबर 2028 तक इन 928 उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाने की समय सीमा तय की है। बता दें कि भारत दुनिया के सबसे बड़े हथियार खरीदारों में से एक है। अगले पांच सालों में सेना अपनी हथियार खरीद जरूरतों पर करीब 130 बिलियन डॉलर खर्च करने की योजना बना रही है। यही वजह है कि घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। आत्मनिर्भर योजना के तहत अगले पांच सालों में देश में 1.75 लाख करोड़ रुपए के रक्षा उत्पादों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।

देश में शुरू हो चुका है 2500 उत्पादों का घरेलू उत्पादन

रक्षा मंत्रालय ने तीन और ऐसी सूची जारी की थी। एक सूची दिसंबर 2021 में, एम मार्च 2022 और एक सूची अगस्त 2022 में जारी की गईं थी। अभी तक 2500 उत्पादों का घरेलू उत्पादन शुरू हो चुका है और तय समयसीमा में ही 1238 उत्पादों का भी देश में उत्पादन शुरू करने की योजना है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इससे न केवल देश में रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि इसके साथ ही हमारी रक्षा उत्पादन की गुणवत्ता में भी बढ़ोतरी होगी। इसके लिए रिसर्च संस्थानों को भी इससे जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें : 2023 Manipur Violence: मणिपुर हिंसा व अन्य घटनाओं में अब तक 71 लोगों की मौत, अलग राज्य की मांग उठी

यह भी पढ़ें ICSE Board Result 2023: आईएससीई में भी बेटियों का दबदबा, पहली रैंक में पांच में से तीन ने बनाई जगह

यह भी पढ़ें  Parineeti-Raghav Chadha ने कर ली सगाई, मैचिंग आउटफिट में परफेक्ट लग रहा था कपल

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE