Patiala Crime News : पटियाला में 35 वर्षीय महिला का बेरहमी से कत्ल

0
169
Patiala Crime News : पटियाला में 35 वर्षीय महिला का बेरहमी से कत्ल
Patiala Crime News : पटियाला में 35 वर्षीय महिला का बेरहमी से कत्ल

आरोपी ने शरीर के ऊपरी भाग पर तेजधार हथियार से किए दस वार

Patiala Crime News (आज समाज), पटियाला : पटियाला के थाना पसियाना के अधीन गुरमत एनक्लेव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। पुलिस से मिलीह जानकारी के अनुसार आरोपी ने महिला के शरीर के ऊपरी हिस्से में तेजधार हथियार से 10 के करीब वार किए। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ जाएगा।

सन्नौर की रहने वाली थी महिला

मृतक महिला की पहचान 35 साल की रजनी निवासी सन्नौर जिला पटियाला के तौर पर हुई है। थाना पसियाना के इंचार्ज अजय परोचा ने बताया कि आरोपी की पहचान कुलबीर सिंह घुम्मन के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक उनको सूचना मिली थी कि गुरमत एनक्लेव के एक घर की ऊपरी मंजिल से महिला की लाश मिली है। सूचना के आधार पर पसियाना थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में ले लिया है। महिला के शरीर के ऊपरी हिस्से पर तेजधार हथियार के 10 से ज्यादा वार किए गए थे।

आरोपी के यहां घरेलु कामकाज करती थी महिला

डीएसपी समाना फतेह सिंह बराड़ के मुताबिक कत्ल की गई महिला सन्नौर की रहने वाली थी। वह आरोपी कुलबीर सिंह घुम्मन के घर घरेलू कामकाज करने के लिए आती थी। पुलिस के अनुसार रजनी की लाश में आई अकड़न से लग रहा है कि हत्या की वारदात को सोमवार रात अंजाम दिया गया है। मौके का मुआयना करने से लग रहा है कि सोमवार रात दोनों में किसी बात को लेकर झड़प हुई। जिसके बाद हत्या की गई। डीएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Punjab News Update : पंजाब ने औद्योगिक नीति में नया मानक स्थापित किया : केजरीवाल