309 Students From Ukraine Reached Himachal Safely यूक्रेन से 309 विद्यार्थी सकुशल पहुंचे हिमाचल : मुख्यमंत्री

0
484
309 Students From Ukraine Reached Himachal Safely

309 Students From Ukraine Reached Himachal Safely यूक्रेन से 309 विद्यार्थी सकुशल पहुंचे हिमाचल : मुख्यमंत्री

आज समाज डिजिटल , शिमला।

309 Students From Ukraine Reached Himachal Safely : युद्ध ग्रस्त यूक्रेन से हिमाचल के 309 विद्यार्थी सकुशल प्रदेश पहुंच चुके हैं। हालांकि प्रदेश के 149 विद्यार्थी अभी भी यूक्रेन में हैं या फिर पड़ोसी देशों रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया पहुंच चुके हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को विधानसभा में विशेष वक्तव्य में दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्ण संवेदनशीलता से यूक्रेन में फंसे छात्रों और उनके परिजनों से लगातार संपर्क में है। उनकी वापसी के लिए जहां विदेश मंत्रालय के सहयोग से हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

कुछ छात्र खारकीव से निकल निर्धारित स्थानों पर पहुंचने में सफल रहे

वहीं, दिल्ली व मुंबई पहुंच रहे विद्यार्थियों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के पूर्वी भाग में खारकीव और सुम्मी में अभी भी भारतीय फंसे हैं। इनमें हिमाचल के विद्यार्थी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय के परामर्श के अनुसार कुछ छात्र खारकीव से निकल निर्धारित स्थानों पर पहुंचने में सफल रहे हैं। संतोष की बात यह है कि अब खारकीव से भी छात्रों की वापसी शुरू हो गई है। (309 Students From Ukraine Reached Himachal Safely)  विदेश मंत्रालय ने आश्वस्त किया है कि वहां फंसे भारतीयों की वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और इसके लिए जो रास्ता सुविधाजनक होगा, उसी का प्रयोग कर उन्हें निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संकटकाल में प्रदेश सरकार वहां फंसे प्रदेश के छात्रों के परिवार के साथ खड़ी है।

सुरक्षित वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा तेजी से चलाया जा रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा तेजी से चलाया जा रहा है। विदेश मंत्रालय से प्राप्त सूचना के अनुसार बीते 24 घंटों में कई उड़ानें आई हैं तथा अगले 24 घंटों में और अधिक उड़ानें निर्धारित की गई हैं। (309 Students From Ukraine Reached Himachal Safely) अगले दो-तीन दिनों में बड़ी संख्या में भारतीय वापस लाए जाएंगे। उड़ानों की बढ़ती संख्या दर्शाती है कि बड़ी संख्या में भारतीय यूक्रेन से वापस निकल आए हैं और वर्तमान में पड़ोसी देशों में हैं। उन्हें वहां से कमर्शियल और भारतीय वायुसेना के विमान वापस लाने में लगे हैं।

Also Read :  यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में आग

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE