Shree Laxmi Narayan Mandir Pathankot News आनंदवाहिनी ने महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम करवाया

0
465
Shree Laxmi Narayan Mandir Pathankot News

Shree Laxmi Narayan Mandir Pathankot News आनंदवाहिनी ने महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम करवाया

राज चौधरी, पठानकोट

Shree Laxmi Narayan Mandir Pathankot News : पीठ परिषद् आदित्यवाहिनी आनंदवाहिनी शाखा खानपुर-मनवाल एंव कमेटी श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर गांव मंगनी ने महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम करवाया। शहर पठानकोट एंव ग्रामीण क्षेत्र से बढी संख्या में भक्तों ने इसमें भाग लिया। निर्मला देवी अध्यक्ष आनंदवाहिनी खानपुर-मनवाल एंव महिला मंडली ने सतसंग संकीर्तन के माध्यम से (Shree Laxmi Narayan Mandir Pathankot News) भगवान शिवजी की महिमा का गुणगान किया। मन्दिर कमेटी ने दूध, लड्डूओं एंव हल्वे का अटूट लंगर वितरित किया। पूज्यपाद् पुरी शंकराचार्य भगवान जी की हिन्दुरार्ष्ट उदघोषना विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

आदित्यवाहिनी पंजाब अध्यक्षअजय शर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधा शर्मा ने संगत का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि पूज्यपाद् पुरी शंकराचार्य (Shree Laxmi Narayan Mandir Pathankot News) भगवान की उदघोषना अनुसार आने वाले तीन वर्ष में भारत, नेपाल और भूटान हिन्दुरार्ष्ट बनकर रहेंगे। इस अवसर पर रमेश शर्मा, पंडित सूरज शर्मा, पंडित प्रेम पांडे, अनुरित शर्मा, सत्या, प्रवेश सैनी एंव सैंकडो श्रदालु उपस्थित थे।

Also Read :  यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में आग

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE