Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 25 लाख

0
93
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 25 लाख
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 25 लाख

3 साल बीत जाने के बाद भी नहीं भेजा अमेरिका, न लौटाई रकम न ही कागजात
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर एजेंट द्वारा 25 लाख रुपए ठगने का मामला प्रकाश में आया है। एजेंट ने 3 साल बीतने पर भी युवक को अमेरिका नहीं भेजा। अब एजेंट न तो रुपए लौटा रहा है और न ही पासपोर्ट। पीड़ित ने एजेंट से परेशान होकर पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

32 लाख में तय हुआ सौदा, 25 लाख दिए एडवांस

गोबिंदगढ़ के सोहन सिंह के मुताबिक, गोल्डी से उसकी जान-पहचान थी। गोल्डी ने उसकी मुलाकात प्रेम सैनी से करवाई थी। प्रेम ने उसके बेटे को 32 लाख रुपए में अमेरिका भेजने की बात तय की थी। इसमें से 25 लाख रुपए एडवांस देने थे। उसने 25 लाख रुपए आरोपी को कैश और बैंक के जरिए दे दिए।

पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

आरोपी ने जल्द उसके बेटे को अमेरिका भेजने का भरोसा दिया, मगर आरोपी 3 साल तक टालमटोल करता रहा। उसने प्रेम से पैसे, पासपोर्ट और सर्टिफिकेट वापस मांगे। उसने कई बार प्रेम सैनी के घर जाकर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वह सिर्फ बहाने बनाता रहा। कभी कहता पैसे दे दूंगा, कभी कहता लड़के को भेज दूंगा। अब उसने साफ मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

आरोपी उसके बेटे का पासपोर्ट, कागजात न कोई सर्टिफिकेट लौटा रहा है। तंग आकर उसने मामले की शिकायत रढ को दी। थाना कृष्णा गेट के एसएचओ जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एजेंट प्रेम सैनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : आज हरियाणा के 6 जिलों में बारिश की संभावना