Punjab Governmen Mission Rehabilitation: पंजाब के 13 मंत्री आज बाढ़ प्रभावितों को बांटेंगे मुआवजा

0
82
Punjab Governmen Mission Rehabilitation: पंजाब के 13 मंत्री आज बाढ़ प्रभावितों को बांटेंगे मुआवजा
Punjab Governmen Mission Rehabilitation: पंजाब के 13 मंत्री आज बाढ़ प्रभावितों को बांटेंगे मुआवजा

सीएम भगवंत मान कर चुके मिशन पुनर्वास की शुरूआत, अजनाला में 631 किसानों को दी जा चुकी 5.70 करोड़ रुपए की राशि
Punjab Governmen Mission Rehabilitation, (आज समाज), चंडीगढ़: पंजाब में बाढ़ प्रभावितों को मिशन पुनर्वास के तहत मुआवजा राशि देने की शुरुआत हो चुकी है। सीएम भगवंत मान मिशन पुनर्वास के तहत अजनाला में 631 किसानों को 5.70 करोड़ रुपये के चेक वितरित कर चुके है। इसी कड़ी में आज पंजाब सरकार के 13 मंत्री बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा राशि के चेक सौंपेंगे। यह राशि मिशन पुनर्वास के तहत वितरित की जाएगी। बाढ़ प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 20,000 रुपये मुआवजा दिया जा रहा है।

देशव्यापी था पंजाब में आई बाढ़ का मुद्दा

गौरतलब है कि पंजाब में आई बाढ़ का मुद्दा देशव्यापी था। इस दौरान पहले केंद्र से कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने दौरा किया था। उन्होंने इसे जल प्रलय का नाम दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। उन्होंने 1600 करोड़ के पैकेज का ऐलान किया था। साथ ही कहा कि 12 हजार करोड़ रुपये स्टेट के पास पहले पड़े हुए हैं। इस मुद्दे पर राजनीति हुई।

केंद्र सरकार की निंदा की

पंजाब सरकार ने स्पेशल सेशन बुलाया, जिसमें बाढ़ के लिए पंजाब की पुरानी सरकार और केंद्र सरकार की निंदा की। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएम को मिलने का समय नहीं दे रहे हैं। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह से सीएम भगवंत मान ने मुलाकात की।

1987 में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित हुए थे 23 जिले

पंजाब में 1987 के बाद अगस्त में भयंकर बाढ़ आई थी। इसमें राज्य के 23 जिले प्रभावित हुए थे। इसके बाद सरकार ने खुद इसे आपदाग्रस्त घोषित किया था। पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। जैसे ही यह स्थिति बनी तो कई राज्यों से मदद पंजाब पहुंचने लगी।

वहीं, पंजाबियों ने खुद इस आपदा में मिसाल कायम की। सिंगर, कलाकारों से लेकर विदेशों में बैठे पंजाबियों ने खुद मदद के हाथ बढ़ाए। साथ ही लोगों को पहले वोट, फिर राशन और अब मकान और खेतों से रेत हटाने में मदद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : वाई पूरन कुमार के शव का पोस्टमार्टम शुरू, पत्नी भी पीजीआई पहुंची