Youth Festival-2023 : 20-21 नवंबर को नारनौल में होगा युवा महोत्सव-2023

0
156
युवा महोत्सव-2023
युवा महोत्सव-2023
  • युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए अब 11 तक नारनौल आईटीआई में करवा सकते हैं पंजीकरण
  • 48 विजेताओं को मिलेंगे 750 से 15 हजार रुपए तक के नकद पुरस्कार

Aaj Samaj (आज समाज), Youth Festival-2023, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
लोक कला, लोक नृत्य तथा लोक संगीत को बढ़ावा देने के लिए आगामी 20 एवं 21 नवंबर को नारनौल आईटीआई में जिला युवा महोत्सव-2023 का आयोजन किया जाएगा। इस युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए इच्छुक लाभार्थी अब 11 नवंबर तक आईटीआई नारनौल में पंजीकरण करवा सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 7 नवंबर थी।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने बताया कि राज्य सरकार लगातार हरियाणा की लोक कला, लोक नृत्य, लोक संगीत व लोक संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। इस कार्यक्रम में विजेताओं को राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा।

उपायुक्त ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम लघु सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार में 20 एवं 21 नवंबर को होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करवाने की तिथि 7 नवंबर से बढ़कर अब 11 नवंबर कर दी गई है।

डीसी ने बताया कि इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए व प्रतिभागी के पास परिवार पहचान पत्र होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को 750 रुपए से 15 हजार रुपए तक के 48 पुरस्कार दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिला युवा महोत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, एकल लोक नृत्य, एकल लोकगीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण फोटोग्राफी व तत्कालीन व्याख्यान प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह सभी प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय युवा महोत्सव स्तर तक की होगी।

इसी प्रकार विज्ञान के माध्यम से मोटे अनाज उत्पादन बढ़ाने तथा समाज के लिए विज्ञान विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएगी। यह प्रतियोगिताएं राज्य युवा महोत्सव स्तर तक रहेगी।

इसके अलावा राज्य में लुप्त हो रही विभिन्न लोक कला, लोक नृत्य तथा लोक संगीत आदि की प्रतियोगिताएं भी होंगी। ये प्रतियोगिताएं भी राज्य युवा महोत्सव स्तर तक रहेगी।

नृत्य में विजेता का निर्णय रिदम कोरियोग्राफी, वेशभूषा, मेकअप सैट के आधार पर होगा

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में समूह लोक नृत्य में साजिदों सहित अधिकतम प्रतिभागियों की संख्या 10 होगी। इस विधा में नृत्य नाटिका मान्य नहीं होगी। इसमें अधिकतम समय सीमा 15 मिनट की होगी। नृत्य के संबंध में पूर्ण विवरण पंजीकरण के समय लिखित उपलब्ध करवाना अनिवार्य होगा। विजेता का निर्णय रिदम कोरियोग्राफी, वेशभूषा, मेकअप सैट पर आधारित होगा।

ग्रुप लोकगीत में अधिकतम प्रतिभागियों की संख्या संगीतकारों सहित 10 होगी। लोक गीत हरियाणवी परिवेश से होगा। फिल्मी गीत मान्य नहीं होगा। विजेता का चयन केवल गायन के आधार पर होगा।

एकल लोक नृत्य में साजिदों को छोड़कर प्रतिभागियों की संख्या 1 होगी। इस विधा में नृत्य नाटिका मान्य नहीं होगी।अधिकतम समय सीमा 15 मिनट होगी। नृत्य के संबंध में पूर्ण विवरण पंजीकरण के समय लिखित उपलब्ध करवाना अनिवार्य होगा। विजेता का निर्णय रिदम कोरियोग्राफी, वेशभूषा, मेकअप सेट पर आधारित होगा।

एकल लोकगीत में भी साजिदों को छोड़कर प्रतिभागियों की संख्या 1 होगी। लोक गीत हरियाणवी परिवेश से होगा। फिल्मी गीत मान्य नहीं होगा। विजेता का चयन केवल गायन के आधार पर होगा।

इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में हिन्दी व अंग्रेजी दोनों माध्यम मान्य होगा। प्रतिभागियों को विषय पहले से ही प्रदान किए जाएंगे और अधिकतम समय सीमा 4 मिनट रहेगी। विजेता निर्णय उच्चारण, भाषण चयनित विषय से संबंधित हो, आत्म विश्वास, विषय बारे जानकारी शब्दों को बार बार न दोहराना के आधार पर किया जाएगा।

तत्कालीन व्याख्यान में तत्कालीन प्रतिभागी को भाषण से संबंधित विषय 2 मिनट पहले दिया जाएगा और भाषण की अधिकतम समय सीमा 4 मिनट रहेगी।

यह भी पढ़ें : Illegal Stock Of Firecrackers : महेंद्रगढ़ में करीब 1 लाख 50 हजार की कीमत के पटाखे बरामद

यह भी पढ़ें : Trident Diwali Fair : ट्राइडेंट दिवाली मेले में दर्शकों का मनोरंजन करने पहुंचे विश्वप्रसिद्ध गायक गुरदास मान।

SHARE