यमुनानगर: शादी का झांसा देकर दो लड़कियों को किया अगवा, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज

0
378
Accused arrested for taking minor girl away
Accused arrested for taking minor girl away

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर: 
जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो युवक युवतियों को शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गए। पुलिस ने लड़कियों के परिजनों की शिकायत पर आरोपित युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की 3 जुलाई को किसी काम से घर से बाहर गई थी मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला।

जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को गांव बुढेडी निवासी कुलदीप शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपित युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि गांव कमालपुर निवासी अंकित उसकी 19 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कुछ भी पता नहीं चला। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

SHARE