जिले में अलग-अलग स्थानों पर महिला व युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज

0
491

प्रभजीत सिंह (लक्की),यमुनानगर: 
जिले में अलग-अलग स्थानों पर महिला व युवती के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार जिले के एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी दिलशाद के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसके पास दो लड़के हुए। पीड़िता ने बताया कि 6 जुलाई की रात को उसके पति दिलशाद ने अपने एक रिश्तेदार अनम के साथ मिलकर उसके साथ षड्यंत्र के तहत दुष्कर्म किया। उसने जब इस बारे अपनी सास बलकिशा को बताया तो आरोपित ने भी अपने लड़के का साथ दिया।

परेशान होकर उसने आरोपितों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की।  पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।वहीं रादौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अगस्त 2019 में जब उसकी उम्र 16 साल थी तो वह अपने मामा के घर गई थी। वहां पर उसकी मामी का रिश्तेदार प्रवीण कुमार भी आया हुआ था। जिसके बाद उन दोनों में दोस्ती हो गई। इस दौरान आरोपित ने उसे प्यार करने का झांसा देकर उसे डिवाइन होटल लाडवा में मिलने के लिए बुलाया।

जब वह आरोपित से मिलने के लिए गई तो आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।  पीड़िता ने बताया कि इसके बाद भी आरोपित उसके साथ बार-बार गलत काम करता रहा। जब उसने आरोपित को शादी करने के लिए कहा तो आरोपित ने शादी करने से मना कर दिया। परेशान होकर उसने आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित परवीन के खिलाफ धारा 376, 506 तथा 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

SHARE