Yamunanagar News : सिविल हस्पताल यमुनानगर व जगाधरी में योग साधकों को करवाया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

0
88
Yamunanagar News : सिविल हस्पताल यमुनानगर व जगाधरी में योग साधकों को करवाया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास
Yamunanagar News : सिविल हस्पताल यमुनानगर व जगाधरी में योग साधकों को करवाया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

(Yamunanagar News) यमुनानगर। महानिदेशक आयुष विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त पार्थ गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला अयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया के नेतृत्व में सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर एवं जगाधरी में रोगियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया।

जिसमें सिविल अस्पताल यमुनानगर में सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह मुख्य अतिथि तथा डॉ. नवजोत किरण प्रधान चिकित्सा अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. कपिल कंबोज विशिष्टï अतिथि तथा सिविल हस्पताल जगाधरी में डॉ. अनुज मंगला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयुष विभाग से योग स्पेशलिस्ट डॉ. शिव कुमार सैनी के द्वारा 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया।

500 से अधिक संख्या में साधकों ने भाग लिया तथा पौधारोपण किया गया

मुख्य अतिथि डॉ. मंजीत सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आयुष विभाग के सहयोग से आज यह अभ्यास करवाया गया जिसमें 500 से अधिक संख्या में साधकों ने भाग लिया तथा पौधारोपण किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ. कपिल कंबोज ने आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ डॉ. शिव सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के योग प्रोटोकॉल के आसनों का लाभ एवं सावधानियों को ध्यान में रखते हुए अभ्यास करवाया गया है। मौके पर डॉ. चारू कालडा, उप सिविल सर्जन ने मंच का संचालन किया।

यह भी पढ़े : Yamunanagar News : स्वच्छता अभियान में निगम के साथ संस्थाएं आगे आई, वार्ड 8 व 9 में की सफाई